सब्सक्राइब करें
KKR Inning
25/2 (3.4 ov)
Ajinkya Rahane 8(6)*
Angkrish Raghuvanshi 7 (7)
Rain Delay : Kolkata Knight Riders elected to bat

IND vs SA PHOTOS: हार के बाद भावुक हुए दीपक चाहर, पहली गेंद पर आउट हुए पंत तो विराट कोहली ने घूरकर देखा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Jan 2022 06:40 AM IST
सार

डिकॉक के शतक लगाने पर उनकी पत्नी साशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। डिकॉक हाल ही में पिता बने हैं। साशा ने शतक लगाने पर बधाई दी और साथ ही बच्चे का फोटो भी शेयर किया।

विज्ञापन
IND Vs SA 3rd ODI Photos: Tears from the eyes of Deepak Chahar, Rishabh Pant wicket Virat Kohli Reaction in Cape Town SA News Updates in Hindi
दीपक चाहर, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को आखिरी वनडे में चार रन से हराकर मैच के साथ-साथ सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की। तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 49.2 ओवर में 283 रन पर ऑलआउट हो गई। एक वक्त दीपक चाहर 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर मैच को करीब ले गए थे। 


ऐसा लग रहा था कि वह मैच जिताकर ही वापस जाएंगे। हालांकि, 34 गेंदों पर 54 रन बनाकर चाहर आउट हो गए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल जीत नहीं दिला सके। भारतीय टीम जैसे ही ऑलआउट हुई, वैसे ही दीपक चाहर भावुक हो गए और रोने लगे। यह नजारा कैमरे में कैद भी हो गया। चाहर के अलावा शिखर धवन 61 रन और विराट कोहली 65 रन बना सके।
 
Trending Videos
IND Vs SA 3rd ODI Photos: Tears from the eyes of Deepak Chahar, Rishabh Pant wicket Virat Kohli Reaction in Cape Town SA News Updates in Hindi
क्विंटन डिकॉक और पत्नी साशा का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अफ्रीकी टीम की पहली पारी एक गेंद रहते 287 रनों पर सिमट गई। इस सीरीज में पहली बार दक्षिण अफ्रीकी ऑल आउट हुई। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मैच में क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 124 रन बनाए। इस पारी में डिकॉक ने 12 चौके और दो छक्के लगाए। डिकॉक के शतक लगाने पर उनकी पत्नी साशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। डिकॉक हाल ही में पिता बने हैं। साशा ने शतक लगाने पर बधाई दी और साथ ही बच्चे का फोटो भी शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND Vs SA 3rd ODI Photos: Tears from the eyes of Deepak Chahar, Rishabh Pant wicket Virat Kohli Reaction in Cape Town SA News Updates in Hindi
डिकॉक को बधाई देते राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
यह डिकॉक के वनडे करियर का 17वां शतक रहा। 2015 के बाद वनडे में यह भारत के खिलाफ डिकॉक का पहला शतक था। उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 16 मैच की 16 पारियों में 1013 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और दो अर्धशतक शामिल है। डिकॉक ने भारत के खिलाफ सबसे तेज हजार पूरे करने का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से अपने नाम किया। भारतीय कप्तान के एल राहुल ने डिकॉक को उनकी शानदार पारी के लिए बधाई भी दी।
IND Vs SA 3rd ODI Photos: Tears from the eyes of Deepak Chahar, Rishabh Pant wicket Virat Kohli Reaction in Cape Town SA News Updates in Hindi
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान पूर्व वनडे कप्तान विराट कोहली राहुल को कई बार टिप्स देते नजर आए। राहुल इस सीरीज में पहली बार वनडे में कप्तानी कर रहे थे। हालांकि, उनके लिए यह सीरीज कुछ खास नहीं रही।
विज्ञापन
IND Vs SA 3rd ODI Photos: Tears from the eyes of Deepak Chahar, Rishabh Pant wicket Virat Kohli Reaction in Cape Town SA News Updates in Hindi
श्रेयस अय्यर गेंदबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में श्रेयस अय्यर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करते नजर आए। उन्होंने तीन ओवर गेंदबाजी की और 21 रन दिए। श्रेयस को कोई विकेट भी नहीं मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 288 रन का लक्ष्य रखा था। डिकॉक के अलावा रसी वान डर डुसेन ने 52 रन की पारी खेली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed