{"_id":"62a76f93ef838b598126c139","slug":"ind-vs-sa-3rd-t20i-2022-series-match-preview-head-to-head-playing11-prediction-captain-vice-captain-player-list-today-match-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 3rd T20: अब हारी तो सीरीज गंवा देगी टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी-20 आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA 3rd T20: अब हारी तो सीरीज गंवा देगी टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी-20 आज
Tue, 14 Jun 2022 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:11 PM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 17 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने नौ मैच और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आठ मैच जीते हैं। भारतीय मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड और भी बेहतरीन है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी-20
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद शाम सात बजे फेंकी जाएगी।
ट्रॉफी के साथ दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा और भारतीय कप्तान ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत लगातार 12 मैच जीतकर इस सीरीज में उतरा था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम के सामने पहले दो मैचों में उसकी एक नहीं चली। पंत की अगुआई वाली टीम कई विभागों में संघर्ष कर रही है और उसे एक दिन के अंदर इन कमजोरियों को दूर करना था। यदि पहले मैच में भारत खराब गेंदबाजी के कारण हारा तो दूसरे मैच में बल्लेबाजों ने निराश किया।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 17 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने नौ मैच और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आठ मैच जीते हैं। भारतीय मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड और भी बेहतरीन है। यहां दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले हुए हैं और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच मैच अपने नाम किए हैं। टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 17 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने नौ मैच और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आठ मैच जीते हैं। भारतीय मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड और भी बेहतरीन है। यहां दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले हुए हैं और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच मैच अपने नाम किए हैं। टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी-20
- फोटो : अमर उजाला
गायकवाड़ की फॉर्म चिंता का सबब
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभी तक पावरप्ले में टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं। ईशान किशन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन ऋतुराज दो मैचों में केवल 23 और एक रन बना पाए हैं। तेज गेंदबाजों के सामने उनकी तकनीक पर सवाल भी उठने लगे हैं।
श्रेयस अय्यर ने अच्छी शुरुआत की है, लेकिन वह अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए हैं जिससे आगे के बल्लेबाजों पर दबाव बन रहा है। हार्दिक पंड्या ने पहले मैच में कुछ आक्रामक शॉट लगाए थे, लेकिन कटक के विकेट पर वह भी नहीं चल पाए थे। वह दोनों मैचों में गेंदबाजी में भी नाकाम रहे हैं।

ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत की कप्तानी पर सवाल
केएल राहुल के चोटिल होने के कारण कप्तानी का जिम्मा संभालने वाले पंत अब तक दो मैचों में 29 और पांच रन बना पाए हैं। उन्होंने 45 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 23.9 की औसत और 126.6 के स्ट्राइक रेट से केवल तीन अर्धशतक बनाए हैं। उन्होंने इस प्रारूप में अब तक अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है।
कप्तान के रूप में पंत के फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। दूसरे मैच में अक्षर पटेल को दिनेश कार्तिक से पहले भेजने का निर्णय गलत साबित हुआ था। उनसे एक कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और अक्षर की स्पिन जोड़ी ने अब तक निराश किया है।

डेविड मिलर और रसी वान डर डुसेन
- फोटो : सोशल मीडिया
डेविड मिलर, रसी वान डर डुसेन और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आसानी से रन बनाए हैं। तीसरे मैच में इनमें से किसी एक को बाहर किया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई या ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को प्लेइंग-11 में जगह दे सकता है। वेंकटेश आईपीएल में पारी का आगाज भी करते रहे हैं।