फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का रहा बोलबाला, सिराज-बुमराह चमके; केएल का पचासा

Thu, 02 Oct 2025 05:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 02 Oct 2025 05:51 PM IST
सार

IND vs WI 1st Test Highlights Day 1: वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 162 रन बनाए। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बनाए हैं और वह फिलहाल विंडीज से 41 रन पीछे है।

विज्ञापन
IND vs WI 1st Test Day 1 Highlights: India vs West Indies Match Key Highlights Analysis Record and Stats
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : BCCI
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा। मोहम्मद सिराज की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में विशाल स्कोर बनाने से रोका। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 162 रन बनाए। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बनाए हैं और वह फिलहाल विंडीज से 41 रन पीछे है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 53 रन और शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स और रोस्टन चेज को एक-एक सफलता मिली है। 
IND vs WI 1st Test Day 1 Highlights: India vs West Indies Match Key Highlights Analysis Record and Stats
गिल और राहुल - फोटो : BCCI
यशस्वी-राहुल ने दिलाई अच्छी शुरुआत
वेस्टइंडीज को पहली पारी में जल्द समेटने के बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। सील्स ने यशस्वी को आउट कर भारत को पहला झटका दिया जो 54 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। जेडन सील्स ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर शाई होप क हाथों कैच कराया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे साई सुदर्शन सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। 90 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान रोस्टन चेज ने साई सुदर्शन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।  
IND vs WI 1st Test Day 1 Highlights: India vs West Indies Match Key Highlights Analysis Record and Stats
गिल और केएल राहुल - फोटो : BCCI
बड़ी बढ़त हासिल करने पर होंगी भारत की नजरें
दो झटके लगने के बाद केएल राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी संभाली। राहुल ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। गिल और राहुल ने दिन के खेल की समाप्ति तक भारत को अन्य झटका नहीं लगने दिया। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम की नजरें अब दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs WI 1st Test Day 1 Highlights: India vs West Indies Match Key Highlights Analysis Record and Stats
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन
पहला दिन हालांकि, पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा जिन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने मिलकर कुल सात विकेट लिए, जबकि स्पिनरों को तीन सफलताएं मिली। भारतीय टीम इस मैच में तीन स्पिनर, दो तेज गेंदबाज और नीतीश रेड्डी के रूप में एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ उतरी है। तीन स्पिनर रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव हैं। पहली पारी में यह रणनीति सही साबित हुई है क्योंकि गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया है।
विज्ञापन
IND vs WI 1st Test Day 1 Highlights: India vs West Indies Match Key Highlights Analysis Record and Stats
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
पूरे दो सत्र भी नहीं टिक सकी वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। टीम साढ़े चार घंटे के अंदर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने चार और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव को दो और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला। इसी के साथ अंपायर ने समय से पहले ही चायकाल का एलान किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed