सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IND vs WI Photos: कैरेबियाई चुनौती के लिए 'गब्बर' तैयार, सीरीज जीतने उतरेंगे कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 09 Feb 2022 07:55 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शिखर धवन और केएल राहुल की वापसी हो सकती है। अब देखना है कि कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ टीम संयोजन किस तरह का बनाते हैं। कोहली पर भी सबकी नजरें होंगी। वे पिछले मैच में सिर्फ आठ रन बना सके थे।

विज्ञापन
IND vs WI Photos Shikhar Dhawan ready for 2nd odi check Virat Kohli Rohit Sharma and KL Rahul practice pictures
शिखर धवन, केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (नौ फरवरी) को खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी। टीम इंडिया ने पहले वनडे में विंडीज को छह विकेट से हराया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शिखर धवन और केएल राहुल की वापसी हो सकती है। अब देखना है कि कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ टीम संयोजन किस तरह का बनाते हैं। विराट कोहली पर भी सबकी नजरें होंगी। वे पिछले मैच में सिर्फ आठ रन बना सके थे।
Trending Videos
IND vs WI Photos Shikhar Dhawan ready for 2nd odi check Virat Kohli Rohit Sharma and KL Rahul practice pictures
रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
भारतीय टीम ने मैच से एक दिन पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ के साथ बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने खिलाड़ियों पर नजरें बनाए रखीं। तीनों ने एक साथ मिलकर खिलाड़ियों को अभ्यास करते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs WI Photos Shikhar Dhawan ready for 2nd odi check Virat Kohli Rohit Sharma and KL Rahul practice pictures
ऋषभ पंत और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने नेट पर ऋषभ पंत से लंबे समय तक बातचीत की। पंत पिछले मैच में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए थे। वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए थे। द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान कहा था कि पंत को जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी होगी।
IND vs WI Photos Shikhar Dhawan ready for 2nd odi check Virat Kohli Rohit Sharma and KL Rahul practice pictures
कुलदीप यादव और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम में लंबे समय बाद वापसी करने वाले कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है। कुलदीप ने अपना पिछला वनडे मैच 20 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने भारत के लिए 65 वनडे में 118 विकेट लिए हैं। द्रविड़ ने कुलदीप के साथ भी समय बिताया। गेंदबाजी के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी पर भी ध्यान दिया।
विज्ञापन
IND vs WI Photos Shikhar Dhawan ready for 2nd odi check Virat Kohli Rohit Sharma and KL Rahul practice pictures
युजवेंद्र चहल - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
युजवेंद्र चहल के लिए पहला वनडे शानदार रहा था। उन्होंने चार विकेट लिए थे। चहल ने पहले वनडे के दौरान करियर के 100 विकेट पूरे किए थे। चहल ने दूसरे मैच के लिए भी जमकर पसीना बहाया है। वे सीरीज जीतने के लिए भारत के मुख्य हथियार होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed