फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli Birthday: वनडे में शतकों का अर्धशतक बनाने से लेकर विश्व विजेता बनने तक, जानें कोहली के रिकॉर्ड्स

Tue, 05 Nov 2024 09:19 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 05 Nov 2024 09:19 AM IST
सार

कोहली ने इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टेस्ट में अभी भी वह खेलते हैं।

विज्ञापन
Indian Batter Virat Kohli celebrate his 36th Birthday know his career and stats in hindi
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली अब तक अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और उनकी गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में होती है। कोहली पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान 50 ओवर के प्रारूप में शतकों का अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। कोहली ने इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टेस्ट में अभी भी वह खेलते हैं। आइए कोहली के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके कुछ खास रिकॉर्ड्स।
Indian Batter Virat Kohli celebrate his 36th Birthday know his career and stats in hindi
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन 
कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 13000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर 2023 को 278वें वनडे मैच में यह कारनामा किया था। इस मामले में कोहली पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं जिन्होंने 321 वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
Indian Batter Virat Kohli celebrate his 36th Birthday know his career and stats in hindi
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
वनडे में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक
कोहली के नाम वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने इस प्रारूप में अब तक 295 मैचों में 13906 रन बनाए हैं। कोहली के नाम वनडे में 50 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ा था जिन्होंने अपने करियर में वनडे में 49 शतक लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Batter Virat Kohli celebrate his 36th Birthday know his career and stats in hindi
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक का रिकॉर्ड
कोहली ने भले ही अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनके नाम इस प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं। कोहली के बल्ले से टी20 अंतरराष्ट्रीय में 39 अर्धशतक निकले हैं।
विज्ञापन
Indian Batter Virat Kohli celebrate his 36th Birthday know his career and stats in hindi
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : BCCI
वनडे विश्व कप के पहले मैच में जड़ा शतक
विराट कोहली ने साल 2011 में विश्व कप में डेब्यू किया था। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए उस मैच में कोहली ने शतक जड़ा था। अपने विश्व कप के पहले मैच में शतक ठोकने वाले वह पहले भारतीय बन गए थे। वहीं, कोहली के नाम वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस प्रारूप में 10 शतक लगाए हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed