{"_id":"59025f444f1c1bf168c0bebc","slug":"ipl-2017-suresh-rain-has-scored-300-or-more-runs-in-all-10-ipl-edition-only-player-to-do-so","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
Sat, 29 Apr 2017 05:25 PM IST
amarujala.com- Written By : नवीन चौहान
amarujala.com- Written By : नवीन चौहान
Updated Sat, 29 Apr 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
सुरेश रैना
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बैंगलोर के खिलाफ 34 रन की नाबाद पारी खेलकर गुजरात लॉयंस को जीत दिलाने वाले कप्तान सुरेश रैना ने आईपीएल में एक नया इतिहास रच दिया है। रैना ने 34 रन की पारी के दौरान आईपीएल के दसवें सीजन में 300 रन पूरे किए। इसके साथ ही उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जिसे आने वाले समय में शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पाए।
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
2 of 11
सुरेश रैना
- फोटो : IPL
अब तक आईपीएल के सभी दस सीजन में सुरैश रैना खेले हैं। आईपीएल में ऐसा कभी नहीं हुआ कि रैना के बल्ले ने आग न उगली हो। उनके नाम 2008 से लेकर अब तक खेले गए सभी सीजन में 300 से ज्यादा रन दर्ज हैं। वह ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास में इकलौते बल्लेबाज हैं। दसवें सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में रैना का बल्ला खूब चला और उन्होंने 3 बार नाबाद रहते हुए 61.80 की औसत और 141.74 की औसत से 309 रन बनाए हैं। खबर लिखे जाने तक वह इस सीजन के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहले स्थान पर हैं।
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
3 of 11
सुरेश रैना
साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रैना ने 16 मैचों में 38.27 की औसत से 421 रन बनाए थे। इस सीजन उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले थे। नाबाद 55 रन उनका उच्चतम स्कोर था। इस सीजन उन्होंने 142.22 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
4 of 11
सुरेश रैना
साल 2009 में आईपीएल के दूसरे सीजन में रैना ने 14 मैचों में 140.90 के स्ट्राइक रेट और 31 की औसत से 434 रन बनाए थे। इस सीजन उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े थे। उनका उच्चतम स्कोर 98 रन था।
विज्ञापन
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
5 of 11
सुरेश रैना
आईपीएल के तीसरे सीजन यानी 2010 में रैना ने सीएसके की ओर से 16 मैच खेले। इसमें 5 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 520 रन बनाए। इस सीजन रैना का स्ट्राइक रेट 142.27 और औसत 47.27 था। इस सीजन रैना ने 4 अर्धशतक बनाए थे। तीसरे सीजन रैना का उच्चतम स्कोर नाबाद 83 रन था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।