भारत ही नहीं पूरे विश्व में क्रिकेट प्रेमियों की संख्या काफी अधिक है। विश्व में बहुत सारे खेल हैं, लेकिन क्रिकेट की अपनी अलग पहचान है। इस खेल के फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। आईपीएल ने क्रिकेट में और चार चांद लगा दी, जिससे क्रिकेट देखने वालों की संख्या और अधिक हो गई। आईपीएल ने देश में क्रिकेट के प्रति एक अलग क्रेज पैदा कर दिया। आईपीएल से सिर्फ देशी खिलाड़ी को ही नहीं, जबकि विदेशी खिलाड़ी को भी एक अलग पहचान मिली। कई युवा खिलाड़ियों को आईपीएल ने एक नयी जिंदगी और एक खास प्लेटफॉर्म प्रदान किया। आईपीएल के चलते कई ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भारत में बहुत ज्यादा हैं। आइये जानते हैं वो कौन ऐसे 5 विदेशी खिलाड़ी हैंः-
IPL की बदौलत इन 5 विदेशी खिलाड़ियों ने जीता भारतीयों का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पहली बार आईपीएल 2014 में लाइमलाइट में आए थे। उन्होंने पूरे सीजन में 187.75 की स्ट्राइक रेट से 552 रन बनाए थे। वह अपने आक्रामक बल्लेबाजी से सबको चौंका दिए थे। वह पहली बार चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ 43 गेंदों में शानदार 95 रन की पारी खेलकर सबको चकीत कर दिया था। जिसके बाद वह काफी लोकप्रिय हो गए थे। इस सीजन में उन्हें दिल्ली ने 9 करोड़ में खरीदा हैं। मैक्सवेल ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच को किसी भी परिस्थिति में पलटने ता दमखम रखते हैं। वह हर में मैच विनर की भूमिका अदा करने में सक्षम रहते हैं। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में माहिर हैं। वह आईपीएल में 57 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 164.39 की स्ट्राइक रेट से 1228 रन बनाए हैं। मैक्सवेल इस बार दिल्ली के एक वरदान के तौर पर साबित हो सकते हैं।
ब्रेंडन मैकुलम
न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी और धाकड़ बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम इस पीढ़ी के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। टी-20 में उन्हें छक्के लगाने में माहिर माना जाता है। टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 2 शतक है। उन्होंने 58 गेंद में 123 रन की पारी खेली थी। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने आईपीएल के पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ 73 गेंदों में 158 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद से उनकी फैन फॉलोइंग भारत में काफी बढ़ी।
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने साल 2013 के आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ महज 66 गेंदों पर 175 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। उन्हें साल 2011 के आईपीएल में किसी भी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा था। भारत में गेल के चाहने वालों की कमी नहीं है। इस साल उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है।
एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को आक्रामक बल्लेबाज के रूप में माना जाता है। 360 डिग्री का शॉट खेलने वाले डीविलियर्स किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं। वह आरसीबी की तरफ से खेलते हैं। वह जब मैदान पर खेलते है, तब दर्शकों की एक अलग गूंज स्टेडियम में सुनने को मिलती है।