{"_id":"625a34790efec81c6c6eaced","slug":"ipl-2022-kkr-vs-srh-match-25-highlights-hindi-juhi-chawla-congratulates-kavya-maran","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KKR vs SRH Photos: जूही चावला ने काव्या मारन को दी जीत की बधाई, फैंस पर चढ़ा पुष्पा का जादू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs SRH Photos: जूही चावला ने काव्या मारन को दी जीत की बधाई, फैंस पर चढ़ा पुष्पा का जादू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 16 Apr 2022 08:51 AM IST
सार
कोलकाता को हराकर हैदराबाद ने इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही यह टीम अंकतालिका में उन छह टीमों में शामिल हो गई है, जिनके पास छह अंक हैं। खराब शुरुआत के बाद हैदराबाद जीत की पटरी पर लौट चुकी है।
विज्ञापन
1 of 12
कोलकाता और हैदराबाद के मैच के दौरान जूही चावला (बाएं) और काव्या मारन (दाएं)
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में खराब शुरुआत की बाद हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। अपने पांचवें मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 175 रन बनाए थे और हैदराबाद ने 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। यह कोलकाता की तीसरी हार थी, जबकि हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत थी। इस मैच में हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 68 रन बनाए। सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन भी यह मैच देखने पहुंची थीं और उनकी टीम ने शानदार जीत हासिल की। हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी। यहां हम इस मैच से जुड़े रोमांचक पलों को तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 12
काव्या मारन
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन की शुरुआत में हैदराबाद की टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद काव्या मारन के फैसले और खिलाड़ियों के चयन पर भी सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब यही टीम लय में लौट चुकी है और लगातार तीन मैच जीत चुकी है। कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद काव्या के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली।
3 of 12
जूही चावला
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता की टीम में मालिकाना हक रखने वाली जूही चावला भी यह मैच देखने पहुंची थीं। हालांकि, उनकी टीम यह मैच नहीं जीत सकी और उनके हाथ निराशा ही लगी। पहला पारी में आंद्रे रसेल और नितीश राणा ने आक्रामक बल्लेबाजी कर अपनी टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया था। तब लगा था कि कोलकाता यह मैच जीत सकती है। हालांकि, हार के बाद जूही चावला ने काव्या मारन को जीत की बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान कोलकाता के फैंस पुष्पा अंदाज में नजर आए। मैदान में पहुंचे एक फैन के हाथ में पोस्टर था, जिसमें लिखा था- "केकेआर फ्लॉवर नहीं फायर" (कोलकाता नाइट राइडर्स फूल नहीं आग है) हालांकि, कोलकाता को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा और फैंस को निराश हो कर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 12
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान शाहरुख खान, सुहाना खान और काव्या मारन की दीवानगी भी जमकर देखने को मिली। शाहरुख और सुहाना के फैंस कोलकाता की टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। वहीं, काव्या के फैन हैदराबाद का समर्थन कर रहे थे। शाहरुख और सुहाना की तरह काव्या का बॉलावुड से नाता नहीं है, लेकिन वो आईपीएल के जरिए ही काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।