{"_id":"64670887505d4612830d837c","slug":"ipl-2023-virat-kohli-video-calls-anushka-sharma-from-field-after-scoring-century-in-srh-vs-rcb-match-photos-2023-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का को किया वीडियो कॉल, फैंस बोले- यह सबसे खूबसूरत पल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का को किया वीडियो कॉल, फैंस बोले- यह सबसे खूबसूरत पल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 19 May 2023 10:56 AM IST
सार
मैच खत्म होने के बाद कोहली ने फील्ड से ही पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल किया और उनसे काफी देर तक बातचीत की। दोनों की बातचीत की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली अनुष्का को वीडियो कॉल करते हुए
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 186 रन बनाए थे। हेनरिच क्लासेन ने 51 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 104 रन की पारी खेली। जवाब में बैंगलोर ने 19.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 63 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली। इस मैच जिताऊ पारी के बाद कोहली ने सबसे पहले उस इंसान को फोन लगाया जिसे वह अपनी जिंदगी में सबसे खास मानते हैं।
2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद कोहली ने फील्ड से ही पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल किया और उनसे काफी देर तक बातचीत की। दोनों की बातचीत की कई तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस स्टार कपल की और इस पल की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो कॉल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मैच का सबसे खूबसूरत पल। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट अनुष्का के सामने आईपीएल में काफी समय बाद शतक लगाने की खुशी जाहिर कर रहे थे। इस पर एक और यूजर ने लिखा- किंग कोहली, अनुष्का को आप पर गर्व होगा।
Virat Kohli on a video call with Anushka Sharma after the match
अनुष्का ने भी कोहली के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने कोहली के छठे आईपीएल शतक की कुछ झलकियां साझा की हैं। इसके कैप्शन में अनुष्का ने कोहली की पारी को धमाकेदार बताया। उन्होंने लिखा- क्या पारी थी! अनुष्का गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ मैच में स्टेडियम में नहीं दिखी थीं। इससे पहले लगभग हर मुकाबले में वह कोहली और आरसीबी का समर्थन करने स्टेडियम पहुंची थीं। कोहली और अनुष्का की शादी 2017 में हुई थी और तबसे दोनों एक-दूसरे का हर मुश्किल समय में काफी समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट-अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 28 रन पर अभिषेक शर्मा (11) और राहुल त्रिपाठी (15) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान एडेन मार्करम और हेनरिच क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई। मार्करम 20 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद क्लासेन ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। क्लासेन 104 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। ब्रूक 19 गेंदों में 27 रन और ग्लेन फिलिप्स पांच रन बनाकर नाबाद रहे। बैंगलोर की ओर से ब्रेसवेल ने दो विकेट लिए। वहीं, सिराज, शाहबाज और हर्षल को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
जवाब में कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की और हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया। कोहली 100 रन और फाफ डुप्लेसिस 47 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए। रही सही कसर ग्लेन मैक्सवेल और माइकल ब्रेसवेल ने पूरी कर दी। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन को एक-एक विकेट मिला।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।