{"_id":"683f013f7dbeddd57708c5da","slug":"ipl-2025-closing-ceremony-photos-shankar-mahadevan-performance-anushka-sharma-in-narendra-modi-stadium-2025-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Closing Ceremony: आईपीएल के समापन समारोह में सेना के शौर्य को किया गया सलाम, शंकर महादेवन ने बांधा समां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Closing Ceremony: आईपीएल के समापन समारोह में सेना के शौर्य को किया गया सलाम, शंकर महादेवन ने बांधा समां
Tue, 03 Jun 2025 07:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 03 Jun 2025 07:36 PM IST
सार
कार्यक्रम में मशहूर गायक शंकर महादेवन ने प्रस्तुति दी और देशभक्ति के गानों से समां बांध दिया। समापन समारोह के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शंकर महादेवन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2025 का समापन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया और दर्शकों ने तिरंगा लहराकर सेना के शौर्य को सलाम किया। कार्यक्रम में मशहूर गायक शंकर महादेवन ने प्रस्तुति दी और देशभक्ति के गानों से समां बांध दिया। समापन समारोह के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
शंकर महादेवन
- फोटो : PTI
सशस्त्र बलों को समर्पित रहा कार्यक्रम
आईपीएल का समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित था। बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया था और समापन समारोह के लिए सीडीएस सहित तीनों सेनाओं के प्रमुखों को न्योता दिया था। हालांकि, स्टेडियम में सीडीएस या तीनों सेनाओं के प्रमुख नहीं आए। समापन समारोह के दौरान सिर्फ देशभक्ति के गानें बजाए गए और शंकर महादेवन ने भी इन्हीं गानों पर प्रस्तुति दी।

स्टेडियम में मौजूद दर्शक
- फोटो : PTI
देशभक्ति के गीतों से सराबोर हुआ स्टेडियम
आईपीएल समापन समारोह की शुरुआत 'केसरी रंग' गाने के साथ हुई। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 'जय हो' गाने की धुन पर दर्शक झूम उठे। समापन समारोह के दौरान मशहूर गायक शंकर महादेवन प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए की। इस दौरान शंकर महादेवन के साथ उनके बेटे शिवम और सिद्धार्थ भी मंच पर मौजूद रहे।

'भारत माता की जय' के जयकारों से गूंजा स्टेडियम
शंकर महादेवन ने 'ऐ वतन' और 'कंधों से मिलते हैं कदम' जैसे देशभक्ति गाने गाकर स्टेडियम का माहौल जोश में भर दिया। दर्शक तिरंगा लहराते रहे और सशस्त्र बलों के शौर्य को सराहा। मंच के सामने कलाकारों ने भी अपने नृत्य से समां बांधा। अंत में स्टेडियम में 'भारत माता की जय' के जयकारों से स्टेडियम गूंज उठा। दर्शकदीर्घा पर मौजूद दर्शकों ने भी पूरे जोश के साथ भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया।
ये भी पढ़ें: IPL Final: आज जीती पंजाब किंग्स तो ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनेगी, आठ साल बाद होगा ऐसा; मुंबई की करेगी बराबरी

अनुष्का शर्मा
- फोटो : PTI
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए
भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।
फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI