{"_id":"683ed789b3b53354df0b03fa","slug":"ipl-2025-pbks-dominance-reasons-behind-punjab-kings-into-finals-shreyas-captaincy-prabhsimran-priyansh-batting-2025-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: श्रेयस की कप्तानी, प्रभसिमरन-प्रियांश की बल्लेबाजी और अर्शदीप-चहल की गेंदबाजी; पंजाब के दबदबे की छह वजहें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: श्रेयस की कप्तानी, प्रभसिमरन-प्रियांश की बल्लेबाजी और अर्शदीप-चहल की गेंदबाजी; पंजाब के दबदबे की छह वजहें
Tue, 03 Jun 2025 04:37 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 03 Jun 2025 04:37 PM IST
सार
मंगलवार को अहमदाबाद में दोनों टीमें अपने पहले खिताब के लिए जोर लगाएंगी। हम यहां आपको पंजाब किंग्स के दबदबे के पांच कारण बताएंगे जो उन्हें खिताब का असली हकदार बनाते हैं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह-आईपीएल ट्रॉफी-श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2025 चरम पर पहुंच गया है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सत्र का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। मंगलवार को अहमदाबाद में दोनों टीमें अपने पहले खिताब के लिए जोर लगाएंगी। हम यहां आपको पंजाब किंग्स के दबदबे के पांच कारण बताएंगे जो उन्हें खिताब का असली हकदार बनाते हैं। आइये जानते हैं...
रिकी पोंटिंग-प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL/BCCI
1. पंजाब के थिंक टैंक में रिकी पोंटिंग की मौजूदगी
पंजाब किंग्स ने सत्र की शुरुआत से पहले रिकी पोंटिंग को बतौर क्रिकेट कोच टीम में शामिल किया था। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रहे पोंटिंग का पंजाब के थिंकटैंक में होना उनके लिए लाभकारी रहा है। पोंटिंग के नाम सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। यही कारण है कि वह पंजाब को अपने पहले ही सत्र में फाइनल तक ले जाने में कामयाब हुए।

श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
2. श्रेयस अय्यर की कप्तानी
पंजाब किंग्स ने मेगा नीलामी में श्रेयस अय्यर पर दांव लगाया था और उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। रिकी पोंटिंग की मौजूदगी में श्रेयस कारगर साबित हुए हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही। अब टीम फाइनल खेलेगी। दाएं हाथ के बल्लेबाज इस सीजन पंजाब के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 16 मुकाबलों में छह अर्धशतकों की मदद से 603 रन बनाए हैं। श्रेयस इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीन टीमों को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया है। 2020 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। इसके बाद 2024 में श्रेयस की अगुवाई में पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब जीता। अब उन्होंने पंजाब को फाइनल में पहुंचा दिया है।

श्रेयस अय्यर-प्रभसिमरन सिंह-प्रियांश आर्या
- फोटो : ANI
3. पंजाब का शीर्ष क्रम मजबूत
पंजाब का शीर्ष क्रम आरसीबी के मुकाबले काफी मजबूत है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पंजाब की सलामी जोड़ी अब तक 974 रन बना चुकी है। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर भी दमदार फॉर्म में चल रहे हैं। क्वालिफायर-2 में उन्हें नेहल वढेरा का अच्छा साथ मिला था, जिसकी वजह से टीम फाइनल में पहुंची। इस सत्र में विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने भी प्रभावित किया है। उनके नाम 10 मैचों में 239 रन दर्ज हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।

पंजाब किंग्स
- फोटो : ANI
4. गेंदबाजों ने तोड़ी विपक्षियों की अकड़
पंजाब की गेंदबाजी इकाई में अर्शदीप सिंह, काइल जैमिसन, युजवेंद्र चहल जैसे घातक खिलाड़ी मौजूद हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप इस सत्र में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 16 मैचों में 8.79 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और 18 विकेट हासिल किए। इसके अलावा चहल ने 12 पारियों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। इस सीजन उन्होंने दो मैचों में तीन-तीन विकेट लिए। पंजाब के गेंदबाजों के आगे विपक्षियों का जोर नहीं चल पाया है।