फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: खिताबी जंग के लिए तैयार श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार, अहमदाबाद के मैदान पर मिलेगा नया चैंपियन

Tue, 03 Jun 2025 08:20 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 03 Jun 2025 08:20 AM IST
सार

दोनों टीमें खिताब के सूखे को खत्म करने का उद्देश्य लेकर उतरेंगी। फाइनल से पहले दोनों फाइनलिस्ट टीमों के कप्तानों की सोमवार को अहमदाबाद में मुलाकात हुई जिसकी तस्वीरें आईपीएल ने साझा की हैं।

विज्ञापन
ipl 2025 pbks vs rcb shreyas iyer rajat patidar captains meet at narendra modi stadium ahmedabad see pictures
श्रेयस अय्यर-रजत पाटीदार - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। मंगलवार को इस सत्र का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने 18 साल में एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती है। अब दोनों टीमें इस सूखे को खत्म करने का उद्देश्य लेकर उतरेंगी। फाइनल से पहले दोनों फाइनलिस्ट टीमों के कप्तानों की सोमवार को अहमदाबाद में मुलाकात हुई जिसकी तस्वीरें आईपीएल ने साझा की हैं।
ipl 2025 pbks vs rcb shreyas iyer rajat patidar captains meet at narendra modi stadium ahmedabad see pictures
पंजाब बनाम आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी और कोहली का यह चौथा फाइनल होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में कोहली का समर्थन करने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहने हजारों प्रशंसक नजर आ सकते हैं। आरसीबी ने अपनी पिछली समस्याओं को पीछे छोड़कर इस बार शुरू से लेकर अंत तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने पहले क्वालिफायर में पंजाब को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और उनकी टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होगी। कोहली (614 रन) ने हर साल की तरह इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इस साल भी आरसीबी की बल्लेबाजी के मुख्य स्तंभ रहे। इस बार उन्हें अन्य खिलाड़ियों का भी अच्छा सहयोग मिला जिसने मुख्य अंतर पैदा किया। 
ipl 2025 pbks vs rcb shreyas iyer rajat patidar captains meet at narendra modi stadium ahmedabad see pictures
रजत पाटीदार-श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
इस वर्ष कोहली अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं रहे हैं जिन पर सबका ध्यान केंद्रित रहा है, बल्कि उन्होंने चुपचाप आरसीबी को मजबूत करने का काम किया है। फिल साल्ट ने भारतीय सुपरस्टार का अच्छा साथ देकर आरसीबी को अच्छी शुरुआत दिलाई, जबकि मयंक अग्रवाल, कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा बल्लेबाजी क्रम के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। टिम डेविड चोटिल होने के कारण आरसीबी के पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए इसलिए यह देखना बाकी है कि वह इस मुकाबले के लिए फिट हैं या नहीं। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के साथ मिलकर डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गेंदबाजी में शांत और धैर्यवान जोश हेजलवुड (21 विकेट) ने आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह आईपीएल के वर्तमान सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अभी चौथे स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2025 pbks vs rcb shreyas iyer rajat patidar captains meet at narendra modi stadium ahmedabad see pictures
श्रेयस-रजत - फोटो : PTI
मुल्लांपुर में अपने घरेलू मैदान पर पहले क्वालिफायर में आरसीबी से मिली करारी हार के बावजूद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया। उसने पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को हराकर 11 वर्षों के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। 10 टीमों की अंक तालिका के दूसरे हाफ में लगातार शीर्ष पर रहने वाली पंजाब किंग्स ने कप्तान अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की देखरेख में महत्वपूर्ण प्रगति की है। अय्यर (603 रन) के नेतृत्व में पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बना था। इस तरह से लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचना एक ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में उनकी क्षमताओं के बारे में बहुत कुछ कहता है जो इस प्रारूप में किसी भी अन्य की तरह ही अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह से संगठित करता है। इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि अय्यर टूर्नामेंट के 18 साल के इतिहास में एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने आईपीएल फाइनल में तीन अलग-अलग टीमों का नेतृत्व किया है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स तीसरी टीम है। 
विज्ञापन
ipl 2025 pbks vs rcb shreyas iyer rajat patidar captains meet at narendra modi stadium ahmedabad see pictures
रजत-श्रेयस - फोटो : PTI
प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस, प्रियांश आर्य और शशांक सिंह के रूप में अय्यर का साथ देने के लिए पंजाब किंग्स के पास अच्छे बल्लेबाज हैं, जिससे वह अपनी स्थिति को मजबूती से बनाए रख सकते हैं और विपक्षी खेमे पर आक्रामक हमले भी कर सकते हैं। मार्को यानसन के बिना पंजाब की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिखी, लेकिन बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट पर मुंबई इंडियंस को पूरी पारी में रोके रखने से पता चलता है कि उसका आक्रमण बहुत कमजोर नहीं है। युजवेंद्र चहल अब भी हाथ की चोट से जूझ रहे हैं और दूसरे क्वालिफायर में वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे, लेकिन पंजाब को उनसे अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। पंजाब और मुंबई के बीच दूसरा क्वालीफायर बारिश से प्रभावित रहा था लेकिन फाइनल के दिन बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं है, लेकिन खेल समय में एक अतिरिक्त घंटा जोड़कर अवधि को 120 मिनट तक बढ़ाया गया है तथा फाइनल में एक रिजर्व दिन रखा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed