फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: कोहली लीग में सबसे ज्यादा बार 500+ रन बनाने वाले बल्लेबाज; गेल-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए धोनी

Sun, 04 May 2025 09:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 04 May 2025 09:44 AM IST
सार

कोहली ने अपनी पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। वह इस सीजन अब तक 11 पारियों में 63.12 की औसत और 143.47 के स्ट्राइक रेट से 505 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 44 चौके और 18 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2025: Virat Kohli 500+ runs most number of times in IPL; Dhoni 50+ sixes vs RCB in club of Gayle-Rohit
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI/ipl/bcci
आईपीएल 2025 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को दो रन से हरा दिया। यह आरसीबी की 11 मैचों में आठवीं जीत रही। इस जीत के साथ बेंगलुरु टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 213 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 211 रन ही बना सकी। बेंगलुरु के लिए जैकब बेथेल ने 33 गेंद में 55 रन और विराट कोहली ने 33 गेंद में 62 रन की पारी खेली। यह आईपीएल में कोहली का 62वां अर्धशतक रहा। साथ ही उन्होंने इस सीजन 500 रन भी पूरे कर लिए। वह इस लीग के 18 सत्र के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 500 का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बन गए। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी क्रिस गेल और रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो गए।
IPL 2025: Virat Kohli 500+ runs most number of times in IPL; Dhoni 50+ sixes vs RCB in club of Gayle-Rohit
कोहली और धोनी - फोटो : PTI
कोहली के इस सीजन 500 रन पूरे
कोहली ने अपनी पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। वह इस सीजन अब तक 11 पारियों में 63.12 की औसत और 143.47 के स्ट्राइक रेट से 505 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 44 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। यह आठवीं बार है जब कोहली ने एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। 'किंग कोहली' इससे पहले वह साल 2011 में, 2013 में, 2015 में, 2016 में, 2018 में, 2023 में और 2024 में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इसके बाद डेविड वॉर्नर का नंबर आता है। वॉर्नर ने सात बार इस लीग में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके बाद छह बार के साथ केएल राहुल और पांच बार के साथ शिखर धवन हैं।



IPL 2025: 'कुछ बड़े शॉट खेलकर दबाव हटाना चाहिए था', RCB से दो रन से हार के लिए धोनी ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
IPL 2025: Virat Kohli 500+ runs most number of times in IPL; Dhoni 50+ sixes vs RCB in club of Gayle-Rohit
विराट कोहली - फोटो : ANI
कोहली के सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
इतना ही नहीं कोहली किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। कोहली ने चेन्नई के खिलाफ 1160 रन बनाए हैं, जबकि दिल्ली के खिलाफ 1154 रन बनाए हैं। वह टी20 में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके बाद डेविड वॉर्नर का नंबर आता है। वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1134 रन बनाए हैं। फिर शिखर धवन का नंबर आता है। धवन ने चेन्नई के खिलाफ 1105 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं कोहली की टीम ने 18 सत्र में पहली बार आईपीएल के एक सीजन में लीग स्टेज में सीएसके को दोनों मैचों में हराया है। दोनों के बीच बेंगलुरु में खेले गए पिछले चार मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने चारों मैचों में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Virat Kohli 500+ runs most number of times in IPL; Dhoni 50+ sixes vs RCB in club of Gayle-Rohit
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI/ipl/bcci
धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 50 छक्के किए पूरे
भले ही सीएसके की टीम हार गई हो और धोनी आठ गेंद में 12 रन ही बना पाए हों, लेकिन उन्होंने अपना नाम एक खास क्लब में शामिल करवा लिया। अपनी पारी में माही ने एक छक्का लगाया और वह आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 50 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। धोनी के आरसीबी के खिलाफ 50 छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष और दूसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं। गेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 छक्के और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 54 छक्के लगाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
IPL 2025: Virat Kohli 500+ runs most number of times in IPL; Dhoni 50+ sixes vs RCB in club of Gayle-Rohit
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI/ipl/bcci
RCB vs CSK: आरसीबी शीर्ष पर पहुंची, चेन्नई ने गंवाया नौवां मैच; जैकब-कोहली के बाद रोमारियो और एनगिडी चमके

कुछ अन्य रिकॉर्ड्स:


आईपीएल में आरसीबी की सबसे कम जीत का अंतर (रनों के हिसाब से)
रन का अंतर विरोधी टीम स्थान वर्ष
1 रन दिल्ली कैपिटल्स (DC) अहमदाबाद 2021
1 रन पंजाब किंग्स (PBKS) मोहाली 2016
1 रन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बेंगलुरु 2019
2 रन मुंबई इंडियंस (MI) बेंगलुरु 2013
2 रन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बेंगलुरु 2025*

आईपीएल में सीएसके की सबसे कम हार का अंतर (रनों के हिसाब से)
रन का अंतर विरोधी टीम स्थान वर्ष
1 रन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बेंगलुरु 2019
1 रन मुंबई इंडियंस (MI) हैदराबाद 2019
2 रन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बेंगलुरु 2025*
3 रन राजस्थान रॉयल्स (RR) चेन्नई 2023
4 रन पंजाब किंग्स (PBKS) मोहाली 2018

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed