फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ मैच में श्रेयस से पहले बल्लेबाजी के लिए क्यों आए जोश इंग्लिस? कोच पोंटिंग ने खोला राज

Mon, 05 May 2025 03:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 May 2025 03:20 PM IST
सार

पंजाब का यह पैंतरा काम आया और लखनऊ के खिलाफ इंग्लिस ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 14 गेंद में 30 रन बनाए। पंजाब ने यह मैच 37 रन से जीता।

विज्ञापन
IPL 2025: Why did Josh Inglis come to bat before Shreyas Iyer in PBKS vs LSG, Coach Ricky Ponting says this
श्रेयस, पोंटिंग और इंग्लिस - फोटो : IPL/BCCI/ANI
आईपीएल 2025 में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुकाबले में फैंस उस वक्त हैरान रह गए, जब कप्तान श्रेयस अय्यर से पहले जोश इंग्लिस बल्लेबाजी के लिए आए। आमतौर पर श्रेयस को ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते देखा गया है, लेकिन लखनऊ के खिलाफ इंग्लिस तीसरे और श्रेयस चौथे नंबर पर आए। अब पंजाब के कोच रिकी पोंटिंग ने इस राज पर से पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज मयंक यादव का सामना करने के लिए जोश इंग्लिस को पहले भेजने का फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर का था।
IPL 2025: Why did Josh Inglis come to bat before Shreyas Iyer in PBKS vs LSG, Coach Ricky Ponting says this
इंग्लिस - फोटो : IPL/BCCI/ANI
पंजाब का यह पैंतरा काम आया और लखनऊ के खिलाफ इंग्लिस ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 14 गेंद में 30 रन बनाए। पंजाब ने यह मैच 37 रन से जीता। पोंटिंग ने मैच के बाद कहा, 'इंग्लिश को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला कप्तान का था। यहां की पिच और विरोधी टीम के आक्रमण को देखते हुए उनका मानना था कि अगर विकेट जल्दी गिर जाता है तो फिर इंग्लिस को भेजना सही होगा।'
IPL 2025: Why did Josh Inglis come to bat before Shreyas Iyer in PBKS vs LSG, Coach Ricky Ponting says this
पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI/ANI
उन्होंने कहा, 'हम यह मानकर चल रहे थे कि मयंक शुरू में गेंदबाजी करेगा। अगर आप उसकी गेंदबाजी पर गौर करो तो वह बहुत अधिक शॉर्ट पिच गेंदबाजी करता है और इंग्लिश इस तरह की गेंदों को खेलने में माहिर है जैसा कि हमने इस मैच में भी देखा। उनके पुल शॉट अद्भुत थे।' पोंटिंग ने कहा, 'इंग्लिस को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला लखनऊ के लिए भी हैरानी भरा था और इसका हमें फायदा मिला। हमारी बल्लेबाजी में काफी गहराई है और इससे हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Why did Josh Inglis come to bat before Shreyas Iyer in PBKS vs LSG, Coach Ricky Ponting says this
श्रेयस - फोटो : IPL/BCCI/ANI
लखनऊ के बल्लेबाज और 40 गेंद पर 74 रन बनाने वाले आयुष बदोनी ने स्वीकार किया कि पंजाब किंग्स से हार में पावरप्ले में तीन विकेट खोना महंगा साबित हुआ। लखनऊ ने 200 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने चोटी के तीन बल्लेबाज मिशेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम के विकेट जल्दी को दिए थे।
विज्ञापन
IPL 2025: Why did Josh Inglis come to bat before Shreyas Iyer in PBKS vs LSG, Coach Ricky Ponting says this
प्रभसिमरन और श्रेयस - फोटो : IPL/BCCI/ANI
बदोनी ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि हम 10-15 रन और रोक सकते थे, लेकिन लक्ष्य अभी भी हासिल किया जा सकता था। विकेट बहुत अच्छा था। पावर प्ले में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। अगर हमने बेहतर शुरुआत की होती तो नतीजा किसी भी तरफ जा सकता था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed