आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 2021) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को होगी। इसके लिए बीसीसीआई ने 292 खिलाड़ियों का चयन किया है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि इनमें कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
IPL 2021 में 292 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, जानिए कितने देसी और कितने विदेशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
292 खिलाड़ियों में 164 भारतीय और 128 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इन 128 विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। इस बार की नीलामी में 35 कंगारू खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य देशों के खिलाड़ी भी शामिल हैं- जैसे न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, अमेरिका आदि।
ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड के 20, वेस्टइंडीज के 19, इंग्लैंड के 17, दक्षिण अफ्रीका के 14, श्रीलंका के नौ, अफगानिस्तान के सात, बाग्लादेश के चार और अमेरिका, यूएई व नेपाल से एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।
टीम
खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया
35
न्यूजीलैंड
20
वेस्टइंडीज
19
इंग्लैंड
17
दक्षिण अफ्रीका
14
श्रीलंका
9
अफगानिस्तान
7
बाग्लादेश
4
अमेरिका
1
यूएई
1
नेपाल
1
दो करोड़ बेस प्राइस वाले 10 खिलाड़ी
दो करोड़ के बेस प्राइस वाले में 10 और खिलाड़ी हैं। इनमें हरभजन सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, केदार जाधव, स्टीव स्मिथ, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियम प्लंकेट, जेसन रॉय, मार्क वुड, शाकिब अल हसन और कोलिन इनग्राम शामिल हैं।
| बेस प्राइस | कुल | भारतीय | विदेशी |
| दो करोड़ रुपये | 10 | 2 | 8 |
| 1.5 करोड़ रुपये | 12 | - | 12 |
| एक करोड़ रुपये | 11 | 2 | 9 |
| 75 लाख रुपये | 15 | - | 15 |
| 50 लाख रुपये | 65 | 13 | 52 |
वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी का बेस प्राइस क्रमशः 50 लाख और एक करोड़ रुपये हैं।इस बार की नीलामी में टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल होंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है।