{"_id":"5bfda023bdec2241ac3bc4d2","slug":"ishant-sharma-spells-out-team-india-mantra-ahead-of-first-test-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को इशांत शर्मा की चेतावनी, बोले- ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं लेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को इशांत शर्मा की चेतावनी, बोले- ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं लेंगे
Wed, 28 Nov 2018 01:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ishant sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने चेताया कि ऑस्ट्रेलिया खराब दौर से जूझने के बावजूद कड़ी चुनौती पेश करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि हम इन चीजों के बारे में नहीं सोचते। सब कुछ मैच के दिन निर्भर करता है। क्रिकेट में जो भी देश के लिए खेल रहा है, वह अच्छा ही खेलता है। नतीजा आने तक हम किसी को हल्के में नहीं ले सकते।
2 of 5
टीम इंडिया
हमारा लक्ष्य सीरीज जीतना है और हम सभी उस पर फोकस कर रहे हैं। हम व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में नहीं सोच रहे। हमारा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतना है, बस एक ही लक्ष्य है। पिछली बार भारत को यहां चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। इशांत ने कहा कि अभ्यास मैच अहम है क्योंकि इससे लय बनेगी।
3 of 5
ishant sharma
आपको हालात के बारे में पता चलेगा क्योंकि हम लंबे समय बाद यहां खेल रहे हैं। भारतीय तेज आक्रमण पर काफी जिम्मेदारी होगी जिसने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। कोहली और रवि शास्त्री ने बार-बार मौजूदा तेज आक्रमण को भारतीय टेस्ट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ishant sharma
- फोटो : file photo
शर्मा ने कहा कि इससे उन पर दबाव नहीं बना बल्कि बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि दबाव तो है लेकिन यह बढ़िया मौका भी है। तेज आक्रमण में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है। यदि आप अच्छा नहीं खेल रहे तो बाहर बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
इशांत शर्मा
- फोटो : File photo
इशांत ने कहा हमारे पास हर हालात में अच्छे प्रदर्शन का मौका है। हमने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया। हम दबाव के बारे में नहीं सोच रहे। हम हमेशा अच्छे प्रदर्शन के बारे में सोचते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।