फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bumrah-Sanjana: 'भागो यहां से...', बुमराह की पत्नी संजना का करारा जवाब; सोशल मीडिया पर शरीर को लेकर हुईं ट्रोल

Tue, 13 Feb 2024 12:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Feb 2024 12:14 PM IST
सार

ब्रेक के दौरान बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'खुशी यहां है।' संजना काफी चर्चित स्पोर्ट्स एंकर हैं।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan Body-Shamed On Valentine's Day Post, Gives Befitting reply
संजना और बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट से थोड़े ब्रेक के बाद जसप्रीत बुमराह गुरुवार से राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में फिर से एक्शन में दिखेंगे। सीरीज 1-1 से बराबर है, जबकि तीन और टेस्ट बाकी हैं। पहला टेस्ट बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड ने जीता था, जबकि दूसरा टेस्ट रोहित शर्मा की टीम ने जीता था। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच में नौ विकेट लिए और भारत को सीरीज बराबर करने में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद अन्य भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तरह बुमराह ने भी पारिवार के साथ समय बिताया।

संजना के पोस्ट पर फैंस का भद्दा कमेंट

Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan Body-Shamed On Valentine's Day Post, Gives Befitting reply
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : Sanjana Ganesan/Instagram
ब्रेक के दौरान बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'खुशी यहां है।' संजना काफी चर्चित स्पोर्ट्स एंकर हैं। हाल ही में यह कपल पैरेंट्स बना है। दोनों ने बेटे का नाम अंगद रखा है। हालांकि, सोमवार को वेलेंटाइन डे को लेकर एक प्रमोशनल पोस्ट में संजना को एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा बॉडी-शेम किया गया था। यूजर ने कमेंट किया- भाभी मोटी लग रही हैं। इस पर संजना ने करारा जवाब दिया। उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सामने वाले की बोलती बंद हो गई और फैंस संजना के इस जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

संजना ने दिया जवाब
संजना ने इस यूजर के कमेंट में लिखा- स्कूल की साइंस बुक तो याद होती नहीं है तुमसे, बड़ा औरतों के शरीर के बारे में कमेंट कर रहो हो। भाग जाओ। इस जवाब की सभी ने तारीफ की है।

Latest and Breaking News on NDTV

स्टेन ने की थी बुमराह की तारीफ

Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan Body-Shamed On Valentine's Day Post, Gives Befitting reply
जसप्रीत बुमराह, संजना गणेशन - फोटो : social media
हाल ही में जसप्रीत बुमराह की तारीफ दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने की थी। स्टेन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अभी ऐसा कोई टेस्ट गेंदबाज है जो विकेट हासिल करने वाली यॉर्कर फेंकने में सक्षम हो।' उन्होंने कहा, 'टेस्ट मैचों में विकेट लेने के लिए शायद कुछ ही खिलाड़ी हैं जो ऐसा कर सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट उनमें से एक थे, मिचेल स्टार्क शायद और जाहिर तौर पर बुमराह।' किसी भी परिस्थिति में बुमराह के प्रभावी होने के बारे में स्टेन ने उनके अनऑर्थोडॉक्स बॉलिंग स्टाइल पर गौर करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan Body-Shamed On Valentine's Day Post, Gives Befitting reply
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, ''मुझे याद है कि मैं काफी समय पहले कह चुका हूं कि भारत या दक्षिण अफ्रीका या आस्ट्रेलिया में फेंकी गई यॉर्कर गेंद इसलिए अच्छी कही जाती है क्योंकि आप इसमें पिच की मदद लेते हो। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपने कैसे गेंदबाजी की है। आप पिच का इस्तेमाल करते हैं और मुझे लगता है कि यह एक चीज है जो बुमराह ने वास्तव में अच्छी तरह से की है। उन्होंने कहा, 'वह शानदार गेंदबाज हैं। कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि अनुकूल परिस्थितियों में वह बेहद घातक साबित होते हैं। वह नीरस पिचों पर भी विकेट लेने में सक्षम में, इसलिए वह शानदार हैं।
विज्ञापन
Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan Body-Shamed On Valentine's Day Post, Gives Befitting reply
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
स्टेन ने कहा, 'भारतीय खिलाड़ी होने के कारण उन पर काफी वर्कलोड है। भारत बहुत क्रिकेट खेलता है। वे दुनिया में सबसे अधिक मांग वाली टीमों में से एक हैं। ऐसा लगता है कि भारत में बुमराह को ज्यादा मिस नहीं किया जाता है क्योंकि नए आने वाले गेंदबाज भी काफी बढ़िया हैं और इसके लिए भारतीय क्रिकेट को बड़ा श्रेय जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed