सब्सक्राइब करें

वीरेंद्र सहवाग का क्रिकेट खेलने का तरीका बिलकुल निराला, केएल राहुल बन गए उनके 'जबरा फैन'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
kl rahul praises virender sehwag for his unique technique of coaching
केएल राहुल

किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर केएल राहुल ने टीम मेंटर वीरेंद्र सहवाग की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमें खुलकर खेलने की आजादी दी, जिस वजह से हमें अपना खेल सुधारने में मदद मिली। रविचंद्रन अश्विन के नेतृत्व वाली पंजाब ने आईपीएल सत्र की धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन फिर वह जीत की राह से डगमगा गई और प्लेऑफ में जगह भी नहीं बना सकी। 

Trending Videos
kl rahul praises virender sehwag for his unique technique of coaching
KL Rahul

राहुल ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर और पंजाब के टीम मेंटर वीरेंद्र सहवाग की तारीफ करते हुए कहा, 'मैंने अलग-अलग समय पर सहवाग से बातचीत की। वह अपने खेल को काफी आसान रखते हैं और यही सलाह वह प्रत्येक खिलाड़ी को देते हैं- मैदान पर जाकर अपने अंदर की आवाज पर विश्वास करें और चेहरे पर मुस्कान रखते हुए अपना स्वाभाविक खेल खेलें। वीरू ने यह आजादी सभी खिलाड़ियों को दे रखी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kl rahul praises virender sehwag for his unique technique of coaching
वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा

पंजाब के विस्फोटक ओपनर ने आगे कहा, 'सहवाग की जो सोच है, उसी तरह हम एक टीम के रूप में क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम बिना भय के आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं।' पंजाब ने आईपीएल 2018 में अश्विन की कप्तानी में 14 में से 6 मैच जीते। 

kl rahul praises virender sehwag for his unique technique of coaching
केएल राहुल

26 वर्षीय बल्लेबाज ने कप्तान रविचंद्रन अश्विन की भी जमकर तारीफ की। राहुल ने कहा, 'मेरे ख्याल से अश्विन अच्छे लीडर हैं। उन्होंने युवाओं के साथ काफी समय बिताया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह टीम से बिंदास खेलने की उम्मीद करते हैं। वह मैदान पर भी काफी सकारात्मक रहते हैं और अपने खिलाड़ियों को अपने आप को अभिव्यक्त करने की बात कहते हैं। वह अपना भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करते हैं।'

विज्ञापन
kl rahul praises virender sehwag for his unique technique of coaching
क्रिस गेल और केएल राहुल - फोटो : ipl

कर्नाटक के बल्लेबाज ने क्रिस गेल को टी-20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक ओपनर करार दिया। उन्होंने कहा, 'गेल टी-20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। उनके साथ ओपनिंग करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही और उन्होंने मेरी जिंदगी काफी आसान बना दी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed