{"_id":"5add590e4f1c1b82028b5ea1","slug":"krishnappa-gowtham-played-victories-inning-for-rajasthan-royals-against-mumbai-indians-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गौतम को BCCI ने दी थी कड़ी सजा, रॉयल्स ने पहचाना टैलेंट और अब बना IPL का हीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गौतम को BCCI ने दी थी कड़ी सजा, रॉयल्स ने पहचाना टैलेंट और अब बना IPL का हीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत का किला फतह करने वाले कृष्णप्पा गौतम रातों रात स्टार बन गए हैं। गौतम ने सीजन-11 के 21वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।
2 of 5
Krishnappa Gowtham
बता दें कि के गौतम वही खिलाड़ी हैं, जिसे आज से तीन साल पहले बीसीसीआई ने कड़ी सजा देते हुए 'इंडिया ए' से बाहर कर दिया था। बीसीसीआई के प्रवक्ता राहुल जोहरी ने गौतम के खिलाफ मैदान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और खराब फिटनेस का हवाला दिया था।
3 of 5
बीसीसीआई
हालांकि स्पोक्सपर्सन के इस बयान के बाद बड़ा बवाल हुआ था। दरअसल गौतम को बाहर करने का जो कारण राहुल जोहरी ने बताया था, उस पर विश्वास करना किसी के लिए भी आसान नहीं था। इंडिया ए से बाहर किए जाने के तीन महीने बाद ही गौतम ने केपीएल (कर्नाटका प्रीमियर लीग) में बेलागावी पैंथर्स के साथ जोरदार वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
के गौतम
- फोटो : ipl
इतना ही नहीं, शॉर्ट क्रिकेट में भी इस खिलाड़ी ने अपने जानदार प्रदर्शन की बदौलत खास पहचान बनाई। गौतम की बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर राजस्थान रॉयल्स की फ्रैंचाइजी का ध्यान गया और उसने इस खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल करने में जरा भी देर नहीं की।
विज्ञापन
5 of 5
गौथम कृष्णपा
आईपीएल सीजन-11 की नीलामी में इस होनहार खिलाड़ी को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई। राजस्थान रॉयल्स ने 6.2 करोड़ रुपये में गौतम को खरीदा और अपने गुट में शामिल किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गौतम की पारी देखने के बाद राजस्थान रॉयल्स की फ्रैंचाइजी का यह फैसला बिलकुल सही नजर आता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।