{"_id":"68a812fe19d2c2e042011ffe","slug":"left-arm-spinner-gauhar-sultana-announces-retirement-from-all-formats-of-cricket-2025-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: टीम इंडिया की इस धुरंधर ने सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लिए 95 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: टीम इंडिया की इस धुरंधर ने सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लिए 95 विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:19 PM IST
सार
उन्होंने 2009 और 2013 में दो एकदिवसीय विश्व कप खेले और 11 मैचों में 12 विकेट लिए। सुल्ताना ने 2009 से 2014 तक तीन टी-20 विश्व कप में भी हिस्सा लिया और सात विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
1 of 4
गौहर सुल्ताना
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय महिला टीम की बाएं हाथ की स्पिनर गौहर सुल्ताना ने गुरुवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया और कहा कि खेल के शीर्ष स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। सुल्ताना ने भारत की तरफ से 50 एकदिवसीय और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने आखिरी बार अप्रैल 2014 में देश का प्रतिनिधित्व किया था।
2 of 4
गौहर सुल्ताना
- फोटो : instagram
वह इस बीच हालांकि घरेलू क्रिकेट में खेलती रही तथा उन्होंने 2024 और 2025 में महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स का प्रतिनिधित्व किया था। सुल्ताना ने गुरुवार को संन्यास की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'विश्व कप और विभिन्न दौराें में शीर्ष स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। इनमें मेरे कौशल और जज्बे की भी परीक्षा हुई।'
3 of 4
गौहर सुल्ताना
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा, 'हर विकेट, मैदान में हर डाइव, टीम के साथियों के साथ हडल (मैदान पर घेरा बनाना) ने मुझे एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में निखारने में मदद की।' सुल्ताना ने एकदिवसीय मैचों में 19.39 की औसत से 66 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 26.27 की औसत से 29 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौहर सुल्ताना
- फोटो : instagram
उन्होंने 2009 और 2013 में दो एकदिवसीय विश्व कप खेले और 11 मैचों में 12 विकेट लिए। सुल्ताना ने 2009 से 2014 तक तीन टी-20 विश्व कप में भी हिस्सा लिया और सात विकेट हासिल किए। सुल्ताना वर्तमान में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की लेवल दो कोच हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।