सब्सक्राइब करें

गप्टिल ने शतक लगाकर कोहली को दी 'विराट' चुनौती, बनाने होंगे टी20 सीरीज में 233 रन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
martin guptill become highest t20 scorer
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : File
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को ऑकलैंड में ट्राई सीरीज का पांचवां मैच खेला गया। मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओं के सामने 244 रन का लक्ष्य रखा। 

 
न्यूजीलैंड की ओर से ओपनर मार्टिन गप्टिल ने 105 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 9 छक्के जड़े। हालांकि उनकी इस पारी पर कंगारू ओपनर डर्सी शॉट के 79 रन की पारी महंगी पड़ी। इस विशाल लक्ष्य को मेहमान टीम ने एक ओवर एक गेंद रहते ही हासिल कर लिया।

गप्टिल ने इस मैच में न सिर्फ अपने ही हम वतन ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि विराट कोहली के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी। आइए जानते हैं उस चुनौती के बारे में...
Trending Videos
martin guptill become highest t20 scorer
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में वन-डे सीरीज खेल रही है और इस सीरीज में अब तक कोहली 5 मैचों में 143.00 के औसत से 429 रन बना चुके हैं। वन-डे सीरीज के बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है और इस सीरीज में कोहली की नजरें मार्टिन गप्टिल के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
martin guptill become highest t20 scorer
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : File
मार्टिन गप्टिल के 105 रनों की मदद से जहां एक ओर न्यूजीलैंड ने टी20 में अपने अधिकतम स्कोर की बराबरी की वहीं, दूसरी ओर उन्होंने टी20 में रनों के मामले में ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा। उनके नाम अब 71 पारी में 34.18 के औसत से 2188 रन हो चुके हैं। 
martin guptill become highest t20 scorer
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : File
गप्टिल से पहले टी20 में सबसे ज्यादा रन मैकुलम के नाम थे। उन्होंने 70 पारी में 35.66 के औसत से 2140 रन बनाए थे। मौजूदा रन बनाने की सूची में मैकुलम दूसरे नंबर पर जा चुके हैं। इस सूची में कोहली तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
martin guptill become highest t20 scorer
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टी20 में विराट कोहली के 51 पारी में 52.86 के औसत से 1956 रन हैं और यदि वह अगामी टी20 सीरीज में 233 रन बना लेते हैं तो वह टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed