{"_id":"5c23129cbdec2257107353be","slug":"mayank-agarwal-and-hanuma-vihari-becomes-third-indian-pair-to-open-for-first-time-in-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: मयंक-हनुमा ऑस्ट्रेलिया में यह कमाल करने वाली बनी पहली भारतीय जोड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: मयंक-हनुमा ऑस्ट्रेलिया में यह कमाल करने वाली बनी पहली भारतीय जोड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हनुमा विहारी और मयंक अगरवाल
Link Copied
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू बॉक्सिंग-डे टेस्ट में दो नए ओपनर्स को मौका दिया। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हनुमा विहारी को सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी सौंपी गई और उनका साथ डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल ने निभाया। हनुमा और मयंक ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में पहली बार ओपनिंग की और इसी के साथ दोनों ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया में एकसाथ पहली बार ओपनिंग करने वाली हनुमा-मयंक की जोड़ी पहली भारतीय जोड़ी बन गई है।
Trending Videos
2 of 5
हनुमा विहारी
मयंक और विहारी की जोड़ी ने 40 रन की साझेदारी की। इस जोड़ी को पैट कमिंस ने तोड़ा, जिन्होंने हनुमा विहारी को शानदार बाउंसर पर फिंच के हाथों कैच आउट कराया। वैसे, भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह तीसरा मौका है जब विदेशी पिच पर दो बल्लेबाजों ने पहली बार ओपनिंग की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मयंक अगरवाल
सबसे पहले यह कमाल श्रेय जनार्धन नेविल और एन जाओमल ने किया था। 1932 में नेविल-जाओमल ने इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम पर ओपनिंग की थी। दोनों ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग की थी। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया ने यह टेस्ट मैच जीता था। नेविल-जाओमल की जोड़ी ने 39 रन की साझेदारी की थी।
4 of 5
मयंक अगरवाल
चार साल बाद यानी 1936 में एक बार फिर लॉर्ड्स पर ही यह कमाल दोहराया गया। इस बार विजय मर्चेंट और दत्ताराम हिंदलेकर की जोड़ी ने भारत की तरफ से ओपनिंग की। मर्चेंट-हिंदेलकर की जोड़ी ने 62 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन
5 of 5
हनुमा विहारी
मयंक-विहारी ने मेलबर्न में 40 रन की साझेदारी की, लेकिन इस दौरान दोनों ने पहले घंटे में कंगारू गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। विहारी 66 गेंदों में 8 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। मयंक-विहारी की जोड़ी ने 18.5 ओवर तक बल्लेबाजी की, जो कि गेंदों (113) के लिहाज से जुलाई 2011 के बाद सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में भारतीय ओपनर्स का सर्वोच्च प्रदर्शन है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।