फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhoni-Madhavan: फिल्म-वेब सीरीज या विज्ञापन? 'द चेज' के टीजर से मची सनसनी, माधवन संग एक्शन अवतार में दिखे धोनी

Mon, 08 Sep 2025 09:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 08 Sep 2025 09:12 AM IST
सार

माधवन ने टीजर साझा करते हुए लिखा, 'एक मिशन। दो फाइटर। तैयार हो जाइए एक खतरनाक और धमाकेदार चेज की शुरुआत होने वाली है। 'द चेज' टीजर आउट नाउ। निर्देशक: वासन बाला। जल्द ही आ रहा है।'

विज्ञापन
MS Dhoni All Set For Big-Screen Debut? New Teaser Of 'Captain Cool' Sends Internet Into Overdrive
धोनी और माधवन - फोटो : instagram @actormaddy
क्या एमएस धोनी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं? सोशल मीडिया पर इस सवाल ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन ने इंस्टाग्राम पर एक टीजर शेयर किया है जिसमें धोनी उनके साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ब्लैक टैक्टिकल गियर, बुलेटप्रूफ जैकेट और सनग्लासेस पहने हुए दिखे। साथ ही उनके हाथों में गन भी है, मानो किसी स्पेशल टास्क फोर्स का हिस्सा हों।
MS Dhoni All Set For Big-Screen Debut? New Teaser Of 'Captain Cool' Sends Internet Into Overdrive
धोनी और माधवन - फोटो : Instagram @actormaddy
माधवन का पोस्ट
माधवन ने टीजर साझा करते हुए लिखा, 'एक मिशन। दो फाइटर। तैयार हो जाइए एक खतरनाक और धमाकेदार चेज की शुरुआत होने वाली है। 'द चेज' टीजर आउट नाउ। निर्देशक: वासन बाला। जल्द ही आ रहा है।' हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह प्रोजेक्ट फिल्म है, वेब सीरीज है या फिर कोई विज्ञापन।

फैंस की प्रतिक्रिया
इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर है। किसी ने लिखा, 'धोनी हीरो के रूप में। थाला फॉर अ रीजन।' तो किसी ने कहा, 'ये अगर फिल्म है तो और भी शानदार होगा क्योंकि ट्रेलर बेहद रोमांचक है।' वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक विज्ञापन की शूटिंग हो सकती है।

View this post on Instagram

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)


MS Dhoni All Set For Big-Screen Debut? New Teaser Of 'Captain Cool' Sends Internet Into Overdrive
धोनी - फोटो : Instagram @actormaddy
धोनी का आर्मी कनेक्शन
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक रखते हैं। उन्हें यह सम्मान 2011 में भारतीय सेना ने प्रदान किया था। ऐसे में धोनी का यूनिफॉर्म और एक्शन लुक फैंस को और भी रियलिस्टिक लगता है।

क्रिकेट से फिलहाल दूर
जहां तक क्रिकेट की बात है, धोनी इस समय मैदान से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मई 2025 में आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेला था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वे अगस्त 2020 में संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल में खेलना जारी रखा है। पिछले साल सीएसके ने उन्हें चार करोड़ रुपये में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni All Set For Big-Screen Debut? New Teaser Of 'Captain Cool' Sends Internet Into Overdrive
धोनी - फोटो : ANI
'कैप्टन कूल' की उपलब्धियां
धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत को कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती। साथ ही, आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड पांच खिताब जिताए हैं। कुल मिलाकर, इस नए टीजर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि आखिरकार यह धोनी की फिल्मी डेब्यू होगी या फिर कोई एड प्रोजेक्ट।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed