{"_id":"56dd63094f1c1b2d0a8b4572","slug":"ms-dhoni-enters-in-special-300-club","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सुपर 300' क्लब में शामिल हुए धोनी, बने पांचवें बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सुपर 300' क्लब में शामिल हुए धोनी, बने पांचवें बल्लेबाज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरपुर के शेरे-बांग्ला स्टेडियम में खेले फाइनल में कप्तान धोनी के जिस दूसरे छक्के ने टीम इंडिया को एशिया कप में छठी बार खिताब दिलाया उसी ने उन्हें एक खास मुकाम पर भी पहुंचा दिया। बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मैच में उनके लगाए 2 छक्के ने भारतीय कप्तान धोनी को उस विशिष्ट क्लब में शामिल करा दिया जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज ही शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के तीनों विधाओं में मिलाकर अब तक सिर्फ 5 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने 300 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
कप्तान धोनी एशिया कप में 4 बार बल्लेबाजी करने उतरे और एक बार भी आउट नहीं हुए, इस बीच उनके बल्ले से 4 छक्के भी निकल गए और इसके सहारे करियर में छक्कों का तिहरा शतक ठोंक दिया। वह 300 छक्के लगाने वाले एशिया के तीसरे और ओवरऑल पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस धाकड़ भारतीय बल्लेबाज ने अब तक कुल 428 अंतरराष्ट्रीय (टेस्ट, वनडे और टी-20) मैच खेले हैं जिसकी 440 पारियों में उन्होंने कुल 300 छक्के लगाए।
- फोटो : getty
अब बात करते हैं उन 4 विस्फोटक बल्लेबाजों की जिन्होंने धोनी से पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 300 से ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया है। कप्तान धोनी से आगे यानी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज सनत जयसूर्या हैं जिन्होंने अपने लाजवाब करियर में कुल 586 मैच खेले हैं जिसकी 651 पारियों में 352 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
brendon mccullum
- फोटो : getty
सनत जयसूर्या के ऊपर तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम हैं। ब्रैंडन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर क्रिकेट संन्यास लिया हैं लेकिन अलविदा कहने से पहले वह अपना कारनामा कर गए थे। 22 साल के अपने लंबे करियर में उन्होंने 432 मैचों की 474 पारियों में 398 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन
क्रिस गेल
- फोटो : getty
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 से ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल। गेल इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं लेकिन इस विशिष्ट क्लब में पहले ही अपनी जगह बना चुके हैं। उनके खाते में कुल 423 छक्के हैं वह 400 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं। उन्होंने 417 मैचों की 489 पारियों में कुल 423 छक्के लगाए।