Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Photos of CSK vs KKR IPL 2022 Match: Photos of Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Match 1 at Mumbai| MS Dhoni Sheldon Jackson DJ Bravo
{"_id":"62404e9673712d58e53750f1","slug":"photos-of-csk-vs-kkr-ipl-2022-match-photos-of-chennai-super-kings-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2022-match-1-at-mumbai-ms-dhoni-sheldon-jackson-dj-bravo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फोटोज में IPL का रोमांच: शेल्डन जैक्सन की स्टंपिंग से धोनी की याद आई, ब्रावो ने डांस से लूटी महफिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फोटोज में IPL का रोमांच: शेल्डन जैक्सन की स्टंपिंग से धोनी की याद आई, ब्रावो ने डांस से लूटी महफिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 27 Mar 2022 05:17 PM IST
सार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में कोलकाता ने 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया। मैच में केकेआर ने छह विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के जरिए भारत में आईपीएल में दर्शकों की भी वापसी हुई। स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में आए थे। मैच में कई रोमांचक क्षण देखने को मिले। ड्वेन ब्रावो के डांस से लेकर महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री और उनके अर्धशतक लगाने तक आइए फोटोज में जानते हैं मैच का हाल...
2 of 10
उथप्पा को स्टंप करते शेल्डन
- फोटो : twitter @ ipl
केकेआर के विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन ने मैच में रॉबिन उथप्पा को स्टंप कर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी हैरान कर दिया। दरअसल गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने उथप्पा को आगे बढ़ता देखकर जानबूझकर लेग साइड पर गेंद फेंकी। इससे बल्लेबाज शॉट नहीं खेल पाया और बॉल मिस हो गई। इसके बाद विकेटकीपर शेल्डन ने तेजी दिखाते हुए बैटर को स्टंप आउट कर दिया।
3 of 10
धोनी को स्टंप करने की कोशिश करते शेल्डन
- फोटो : twitter @ ipl
इससे तेंदुलकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने ट्वीट कर जैक्सन की तारीफ की। तेंदुलकर ने लिखा- यह एक शानदार स्टंपिंग थी। मुझे इससे धोनी की याद आ गई। उथप्पा 21 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद भी जैक्सन कई बार एक्शन में दिखे। उन्होंने धोनी को भी एक बार स्टंप करने की कोशिश की, लेकिन धोनी तेजी से अंदर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
नीतीश के आउट होने के बाद डांस करते ड्वेन ब्रावो
- फोटो : twitter @ ipl
मैच के दौरान विकेट मिलने के बाद चेन्नई के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो शानदार डांस करते नजर आए। ड्वेन ब्रावो ने वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा को आउट किया और दोनों विकेट के बाद डांस करते नजर आए। उनका जो डांस था, वो उनके नए गाने नंबर वन का स्टेप था।
विज्ञापन
5 of 10
लसिथ मलिंगा और ड्वेन ब्रावो
- फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई की ओर से ब्रावो ने तीन विकेट झटके। इसके साथ ही ब्रावो ने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट के लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों के नाम फिलहाल 170-170 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 166 विकेट चटकाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।