Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
RCB vs DC, IPL 2022: Good news for Royal Challengers Bangalore, death over specialist Harshal Patel returns into the team; will play against Delhi Capitals
{"_id":"625a71cd56b6282cc03e9eab","slug":"rcb-vs-dc-ipl-2022-good-news-for-royal-challengers-bangalore-death-over-specialist-harshal-patel-returns-into-the-team-will-play-against-delhi-capitals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB vs DC: बैंगलोर के लिए खुशखबरी, इस डेथ ओवर स्पेशलिस्ट की टीम में हुई वापसी, दिल्ले के खिलाफ मैदान पर दिख सकते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs DC: बैंगलोर के लिए खुशखबरी, इस डेथ ओवर स्पेशलिस्ट की टीम में हुई वापसी, दिल्ले के खिलाफ मैदान पर दिख सकते हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:05 PM IST
सार
दिल्ली के खिलाफ आज के मैच में हर्षल की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। खासतौर पर डेथ ओवर्स यानी 16 से 20 ओवर के बीच टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी।
विज्ञापन
1 of 5
पिछले सीजन में हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मैच से पहले बैंगलोर के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। टीम में डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज हर्षल पटेल की वापसी हुई है। वह कुछ दिनों पहले अपनी बहन के निधन के बाद घर वापस लौट गए थे। अब वह दोबारा टीम से जुड़ चुके हैं। दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हर्षल खेलते हुए दिखाई पड़ सकते हैं।
2 of 5
हर्षल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
हर्षल पटेल के नहीं खेलने से टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नुकसान उठाना पड़ा था। इस मैच में बैंगलोर की गेंदबाजी लचर रही थी और टीम ने आखिरी 10 ओवर में 156 रन लुटाए थे। बैंगलोर की टीम यह मैच 23 रन से हार गई थी। बैंगलोर ने अब तक इस सीजन में कुल पांच मैच खेले हैं। इसमें से दो में उसे हार और तीन मैचों में जीत मिली है। चेन्नई के अलावा टीम को सीजन के अपने पहले मैच में पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
3 of 5
हर्षल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद आरसीबी की टीम ने लगातार तीन मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी। अब दिल्ली के खिलाफ आज के मैच में हर्षल की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। खासतौर पर डेथ ओवर्स यानी 16 से 20 ओवर के बीच टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी। हर्षल ने अब तक इस सीजन में चार मैचों में मात्र 5.50 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। इसके अलावा उन्होंने छह विकेट भी झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हैट्रिक के बाद जश्न मनाते हर्षल पटेल और विराट कोहली।
- फोटो : सोशल मीडिया
हर्षल रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद बायो-बबल से निकलकर घर गए थे। मैच के बाद हर्षल को बहन के निधन की खबर मिली थी। इसके बाद उन्होंने बायो-बबल को छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, हर्षल ने अब वापसी कर ली है और तीन दिन का क्वारेंटीन पूरा कर लिया है। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच के बाद बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भी हर्षल को लेकर बयान दिया था और कहा था कि टीम को उनकी कमी महसूस हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
हर्षल पटेल और युजवेन्द्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल इस साल अपनी टीम के सबसे अहम गेंदबाज हैं। मेगा ऑक्शन में उन्हें आरसीबी की टीम ने 10.75 करोड़ में खरीदा था। अब तक उनका प्रदर्शन भी अपनी कीमत के अनुरूप रहा है। पिछले सीजन हर्षल ने 15 मैचों में 14.34 की औसत से 32 विकेट झटके थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.14 का रहा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।