{"_id":"5b13a9374f1c1baf6e8b608a","slug":"robin-morris-name-came-in-ipl-betting-2018-after-arbaaz-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL सट्टेबाजी: अरबाज के बाद शक के दायरे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर, रमाकांत आचरेकर का रहा है शिष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL सट्टेबाजी: अरबाज के बाद शक के दायरे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर, रमाकांत आचरेकर का रहा है शिष्य
Sun, 03 Jun 2018 02:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अरबाज खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL में सट्टेबाजी के आरोप झेल रहे अरबाज खान ने शुक्रवार को पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। अरबाज ने कबूला कि वह पिछले 6 साल से आईपीएल में सट्टा खेल रहे थे। 5 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद बाहर आने के बाद जानिए उन्होंने क्या कहा?
2 of 5
ARBAAZ KHAN IPL BETTING
सीनियर इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा की अगुवाई में एक दल ने अरबाज से 5 घंटे तक कड़े सवाल-जवाब किए। पहले अकेले में फिर गिरफ्तार बुकी सोनू जालान के सामने दोनों से सवाल-जवाब किए गए। बाहर आने के बाद अरबाज ने कहा कि, 'पुलिस को जो मुझसे पूछना था वह पूछ चुकी, मैं पूरी कार्रवाई में पुलिस का साथ दूंगा।'
3 of 5
SONU JALAN
इस दौरान भारी मात्रा में मीडिया के साथ-साथ पुलिस बल भी मौजूद था। खबरों की माने तो अरबाज ने पुलिस से सट्टेबाजी में 3 करोड़ से ज्यादा हारने के साथ-साथ बुकी सोनू जालान से अपने रिश्तों की बात भी कबूली। अरबाज ने यह भी कहा कि पैसों की वसूली के लिए उन्हें सोनू जालान की ओर से धमकी भरे फोन कॉल भी आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रॉबिन मॉरिस
वहीं इस मामले में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन मौरिस का नाम भी सामने आ रहा है। गौरतलब है कि अलजजीरा के स्टिंग में भी रॉबिन मौरिस का नाम सामने आया था। अल जजीरा की डॉक्यूमेंट्री में मैच फिक्सिंग के आरोपी मौरिस को गाले के क्यूरेटर थरंगा इंडिका को अंडरकवर रिपोर्टर से मिलवाते हुए दिखाया गया था और वह फिक्सरों के अनुसार, पिचों को बदलने का दावा करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
कौन है रॉबिन मौरिस
5 of 5
रॉबिन मॉरिस
बता दें कि रॉबिन मौरिस ने 42 प्रथम श्रेणी और 51 लिस्ट ए मैच खेले हैं। शारदाश्रम स्कूल से पढ़ाई करने वाले और रमाकांत आचरेकर (सचिन तेंदुलकर के शुरुआती कोच) के शिष्य भी रहे हैं। मौरिस को सीमित ओवरों का बेहतरीन क्रिकेटर माना जाता था, लेकिन उन्होंने 31 बरस की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।