फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Sharma: कोहली या पोंटिंग नहीं, जीत प्रतिशत के मामले में रोहित हैं सबसे आगे; चौंकाने वाले हैं आंकड़े

Fri, 22 Aug 2025 03:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Aug 2025 03:50 PM IST
सार

रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब सिर्फ वनडे में ही भारत के लिए खेलते हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में भी खेलते हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma lead the chart of highest win percentage in International cricket minimum 100 wins
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भले ही दो प्रारूपों से संन्यास ले लिया है, लेकिन तीनों प्रारूप में कप्तान के तौर पर उनके आंकड़े प्रभावित करने वाले हैं। सभी प्रारूपों में 100 से अधिक जीत हासिल करने वाले कप्तानों में रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत सबसे अच्छा है। उनके बाद रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, हैंसी क्रोनिए और विराट कोहली का स्थान है।  
Rohit Sharma lead the chart of highest win percentage in International cricket minimum 100 wins
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलें 
रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब सिर्फ वनडे में ही भारत के लिए खेलते हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में भी खेलते हैं। रोहित के वनडे भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि रोहित की नजरें 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं। हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित विश्व कप तक टीम में जगह बरकरार रख पाते हैं या नहीं। 
Rohit Sharma lead the chart of highest win percentage in International cricket minimum 100 wins
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
मार्च में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
रोहित ने मार्च में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। रोहित की कप्तानी में भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था जहां उसने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए थे। आईपीएल 2025 का सीजन समाप्त होने के बाद भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गया। टीम को अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी थी और माना जा रहा था कि रोहित इसका हिस्सा होंगे, लेकिन इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया था। अब रोहित अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलते नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma lead the chart of highest win percentage in International cricket minimum 100 wins
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
कप्तान रहते टीम को दिलाई सर्वाधिक जीत
रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100+ जीत हासिल करने वाले कप्तानों में सबसे आगे हैं और उनका जीत का प्रतिशत 73.23% है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 2000 के दशक में टीम को कई खिताब दिलाए। उनका जीत का प्रतिशत 67.90% है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले कप्तान स्टीव वॉ का नंबर आता है जिनका जीत का प्रतिशत 66.25% है। दक्षिण अफ्रीका के करिश्माई लीडर हैंसी क्रोनिए इस मामले में चौथे स्थान पर हैं जिनका जीत प्रतिशत 65.96% रहा। वहीं, भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में से एक विराट कोहली भी इस सूची में शामिल हैं जिनका प्रतिशत 64.32% रहा। 
विज्ञापन
Rohit Sharma lead the chart of highest win percentage in International cricket minimum 100 wins
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
भारत को अपनी कप्तानी में दिलाए दो खिताब
रोहित का कप्तान रहते रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने टीम को अपनी कप्तानी में दो आईसीसी खिताब दिलाए हैं। रोहित की अगुआई में भारत ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था, जबकि इस साल चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता बनने में भी सफल रही थी। रोहित के नेतृत्व में भारत 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था जहां टीम को खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2023 में टीम रोहित की कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में उतरी थी, लेकिन वहां भी ऑस्ट्रेलिया से उसे हार मिली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed