सब्सक्राइब करें
SRH Inning
92/0 (6 ov)
Target: 244
Abhishek Sharma 36(17)*
Travis Head 48 (19)
Strategic Timeout : Sunrisers Hyderabad need 152 runs in 14.0 remaining overs

इंग्लैंड में दो शतक जड़ने के बावजूद टेस्ट टीम से बाहर हुए रोहित शर्मा, ट्वीट कर कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma shares a positive message after axing from indian test team
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टेस्ट के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, इससे रोहित शर्मा बिलकुल भी निराश नहीं हैं और वह अपने खेल पर ध्यान लगा रहे हैं। 

Trending Videos
rohit sharma shares a positive message after axing from indian test team
रोहित शर्मा

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक सकारात्मक संदेश दिया है। इस संदेश से उन्होंने फैंस को संकेतों में समझा दिया है कि वह हार नहीं मानने वाले हैं और लगातार कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma shares a positive message after axing from indian test team
रोहित शर्मा

रोहित ने ट्विटर पर लिखा है, 'कल फिर सूरज का उदय होगा।' बता दें कि टीम इंडिया का चयन पैनल ने लीड्स में तीसरे वन-डे के बाद पहले तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की। रोहित ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में टेस्ट मैच खेला था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तब चार पारियों में करीब 20 की औसत से 78 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट की तीन पारियों में फ्लॉप होने के कारण टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा को बाहर कर दिया।



 

rohit sharma shares a positive message after axing from indian test team
रोहित शर्मा

इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी रोहित शर्मा को टीम इंडिया में सिलेक्ट नहीं किया गया था। टी-20 इंटरनेशनल में तीन शतक व वन-डे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले विश्व के एकमात्र बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद से 31 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक 25 टेस्ट खेले हैं, जिसमें करीब 40 की औसत से 1,479 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
rohit sharma shares a positive message after axing from indian test team
रोहित शर्मा - फोटो : File

रोहित ने घर में 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 85.44 की औसत और तीन शतक व पांच अर्धशतकों की मदद से 769 रन बनाए हैं। मगर विदेशों में उनका रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है। मुंबई के बल्लेबाज ने विदेशों में 16 टेस्ट खेले हैं और चार अर्धशतकों समेत 710 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed