सब्सक्राइब करें

सचिन और वकार ने आज के दिन किया था डेब्यू, दोनों के बीच जंग में इस खिलाड़ी की हुई जीत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar and waqar younis test debuts on 15 november 1989
सचिन तेंदुलकर और वकार यूनिस

क्रिकेट को विश्व में अलग पहचान दिलाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और अपनी रफ्तार से धाकड़ बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा करने वाले पाकिस्तान के वकार यूनिस ने आज ही के दिन अपने-अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का डेब्यू किया था। 15 नवंबर 1989 का वो दिन क्रिकेट के इतिहास में अमर हो गया। दोनों ही क्रिकेट की तूती विश्व में बोलती है। दोनों ही क्रिकेटर आधुनिक युग के महान खिलाड़ियों में शुमार हैं।

sachin tendulkar and waqar younis test debuts on 15 november 1989
sachin tendulkar

एक ही दिन दो महान प्रतिभाओं का डेब्यू भी अपने ही आप में रोचक है। सचिन और वकार डेब्यू के समय एक-दूसरे के सामने ही थे। तब पाकिस्तान और टीम इंडिया के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा था। तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया जबकि तेज गेंदबाज की उम्र 17 साल 364 दिन थी। भारतीय बल्लेबाज के बारे में तब किसी ने अनुमान भी नहीं लगाया होगा कि वह आगे चलकर शॉट्स की ऐसी बानगी लिखेंगे कि दुनिया उन्हें क्रिकेट का भगवान कहेगी।

sachin tendulkar and waqar younis test debuts on 15 november 1989
sachin tendulkar

तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम्र के तीसरे क्रिकेटर थे। भारत-पाकिस्तान के बीच यह टेस्ट कई मायनों में खास रहा। दो युवा क्रिकेटरों ने आगाज किया। सचिन के साथ सलील अंकोला जबकि वकार के साथ शाहिद सईद ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar and waqar younis test debuts on 15 november 1989
सचिन तेंदुलकर और वकार यूनिस

सचिन तेंदुलकर और वकार यूनिस के बीच जोरदार जंग भी हुई। दाएं हाथ के बल्लेबाज छठें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए। उन्होंने 24 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए। तेंदुलकर पर इस मैच में तो वकार यूनिस भारी पड़े। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को बोल्ड कर दिया। वकार ने पहली पारी में काफी प्रभावित किया। उन्होंने 19 ओवर में एक मेडन सहित 80 रन देकर चार विकेट लिए।

विज्ञापन
sachin tendulkar and waqar younis test debuts on 15 november 1989
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर का आगाज भले ही उनके रिकॉर्ड जैसा नहीं रहा, लेकिन इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बनाए। उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर 2013 को ही सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की आखिरी पारी भी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर 74 रन की आकर्षक पारी खेली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed