फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Tendulkar Birthday: सारा तेंदुलकर का जन्मदिन आज, अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक ने साझा की खूबसूरत तस्वीर

Sun, 12 Oct 2025 03:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Oct 2025 03:50 PM IST
सार

सारा के जन्मदिन पर सबसे प्यारी शुभकामना उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंदोक ने दी। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की।

विज्ञापन
Sara Tendulkar Turns 28: Arjun Tendulkar Fiancee Saania Chandhok Shares Heartfelt Birthday Post
सारा के लिए सानिया ने पोस्ट किया - फोटो : Instagram

भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज (12 अक्तूबर 2025) अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। सारा का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को हुआ था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी लोग लगातार उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सारा तेंदुलकर अपनी सादगी और स्टाइल दोनों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

Sara Tendulkar Turns 28: Arjun Tendulkar Fiancee Saania Chandhok Shares Heartfelt Birthday Post
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक के साथ सारा - फोटो : instagram

सानिया ने दी दिल छू लेने वाली बधाई

सारा के जन्मदिन पर सबसे प्यारी शुभकामना उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंदोक ने दी। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा की एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इस पोस्ट के बाद सारा के फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाओं की बाढ़ भेज दी। सानिया और सारा, दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है। दोनों को कई बार एक साथ इवेंट्स और फैमिली गेट-टुगेदर में देखा गया है। दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं।



Sara Tendulkar Turns 28: Arjun Tendulkar Fiancee Saania Chandhok Shares Heartfelt Birthday Post
सारा तेंदुलकर का जन्मदिन - फोटो : instagram

सारा की शिक्षा और पर्सनल लाइफ

सारा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (मुंबई) से की और फिर उच्च शिक्षा के लिए लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज (UCL) गईं। वह मेडिकल साइंस में पढ़ाई कर चुकी हैं। हालांकि, सारा ने फिल्मों में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अक्सर ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आती हैं।





विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Tendulkar Turns 28: Arjun Tendulkar Fiancee Saania Chandhok Shares Heartfelt Birthday Post
सारा तेंदुलकर का जन्मदिन - फोटो : instagram

फैंस ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

सारा के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम, ट्विटर (X) और फेसबुक पर 'हैप्पी बर्थडे सारा तेंदुलकर' भी ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने उनकी पुरानी तस्वीरें और सचिन तेंदुलकर के साथ के प्यारे पलों को शेयर किया। स्टैंड अप कॉमेडियन गुरलीन पन्नू ने भी सारा के साथ तस्वीर साझा की है।









विज्ञापन
Sara Tendulkar Turns 28: Arjun Tendulkar Fiancee Saania Chandhok Shares Heartfelt Birthday Post
सारा तेंदुलकर का जन्मदिन - फोटो : instagram

एक खूबसूरत सफर की झलक

सचिन और अंजलि तेंदुलकर की बेटी सारा ने हमेशा अपनी सादगी और विनम्रता से लोगों का दिल जीता है। वह भले ही पब्लिक फिगर हों, लेकिन उन्होंने हमेशा एक लो-प्रोफाइल और एलीगेंट लाइफस्टाइल को चुना है। सारा ने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर गिने चुने दोस्तों के पोस्ट को साझा किया है। इन पोस्ट में वह काफी सुंदर दिख रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed