फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smriti Mandhana: एक साल में मंधाना ने वनडे में लगाए पांच शतक, पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली भारतीय बनीं

Wed, 15 Jan 2025 02:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 15 Jan 2025 02:05 PM IST
सार

मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाया और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मंधाना का वनडे करियर का यह 10वां शतक है। इस दौरान मंधाना का साथ युवा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने भी बखूबी निभाया। मंधाना और प्रतिका ने पहले विकेट के लिए 233 रन जोड़े जो वनडे में भारतीय महिला टीम के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

विज्ञापन
Smriti Mandhana Batting Stats Five Centuries in One Year Most Sixes in an Innings by an Indian player
स्मृति मंधाना - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में रिकॉर्डतोड़ पारी खेली और कई उपलब्धियां अपने नाम कर ली। मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाया और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मंधाना का वनडे करियर का यह 10वां शतक है, लेकिन पिछले एक साल में वह इस प्रारूप में दमदार प्रदर्शन कर रही हैं और 2024 से अबतक वनडे में कुल पांच शतक लगा चुकी हैं। 
Smriti Mandhana Batting Stats Five Centuries in One Year Most Sixes in an Innings by an Indian player
स्मृति मंधाना - फोटो : अमर उजाला
मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में रौद्र रूप अपनाया और मेहमान टीम के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। इस दौरान मंधाना का साथ युवा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने भी बखूबी निभाया। मंधाना और प्रतिका ने पहले विकेट के लिए 233 रन जोड़े जो वनडे में भारतीय महिला टीम के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड पूनम राउत और दीप्ति शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 320 रन जोड़े थे। मंधाना 80 गेंदों पर 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुईं जिससे प्रतिका और मंधाना के बीच साझेदारी का अंत हुआ। 
Smriti Mandhana Batting Stats Five Centuries in One Year Most Sixes in an Innings by an Indian player
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
मंधाना ने 2024 से 16 पारियों में बनाए 996 रन 
मंधाना का बल्ला 2024 से वनडे में जमकर बोल रहा है। उन्होंने इस दौरान 16 पारियां खेली और 62.25 के औसत तथा 105.06 के स्ट्राइक रेट से 996 रन बनाए हैं। मंधाना ने इस दौरान पांच शतक तो लगाए ही हैं, लेकिन उनके बल्ले से चार अर्धशतक भी निकले हैं। मंधाना पिछले एक साल में वनडे में 123 चौके और 16 छक्के लगा चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल की तरह 2025 की शुरुआत भी दमदार तरीके से की है और वह इस साल अबतक तीन वनडे मैचों में 152.76 के स्ट्राइक रेट और 83 के औसत से 249 रन बना चुकी हैं जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Mandhana Batting Stats Five Centuries in One Year Most Sixes in an Innings by an Indian player
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
हरमनप्रीत की बराबरी पर पहुंचीं
मंधाना इसके साथ ही नियमित भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी पर पहुंच गई हैं। मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में कुल सात छक्के लगाए और वह भारत के लिए एक वनडे मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना से पहले हरमनप्रीत भी ऐसा कर चुकी हैं। उन्होंने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात छक्के लगाए थे। 

भारत के लिए महिला वनडे क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
छक्के बल्लेबाज बनाम वर्ष
7 स्मृति मंधाना आयरलैंड 2025
7 हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया 2017
4 थरुश कामिनी आयरलैंड 2017
4   स्मृति मंधाना इंग्लैंड 2018
4 ऋचा घोष न्यूजीलैंड 2022
विज्ञापन
Smriti Mandhana Batting Stats Five Centuries in One Year Most Sixes in an Innings by an Indian player
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
कप्तान के तौर पर भी किया प्रभावित
नियमित कप्तान हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में मंधाना आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम की कमान संभाल रही हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर भी प्रभावित किया है। मंधाना द्विपक्षीय वनडे सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारत की दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 249 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान के तौर पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है जिन्होंने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों में 251 रन बनाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed