टीम इंडिया के मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट कोहली आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। कोहली जहां आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, वहीं उन्हें पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का साथ मिला है। गांगुली का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे व आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया साख बचाने में कामयाब होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों टेस्ट मैचों में विराट और उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कोई ऐसा कप्तान नहीं है, जो जन्म से ही लीडर पैदा होता है। इसलिए गांगुली विराट को समय देने और उन पर भरोसा रखने की बात कही है।
गांगुली बोले- कोई भी पैदा होते ही लीडर नहीं बनता, कोहली को थोड़ा समय दीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि टीम इंडिया को मौजूदा दौरे पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों शुरुआती दो टेस्ट में शिकस्त का सामना करना पड़ा। केपटाउन में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया 72 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि सेंचुरियन में 135 रन से हार झेलनी पड़ी। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुआ है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के एक कॉलम में गांगुली ने लिखा, 'विराट कोहली की नेतृत्व क्षमता पर काफी कुछ बातें हो रही हैं। मुझे लगता है कि लोगों को संयम दिखाना चाहिए क्योंकि विराट का यह पहला बड़ा विदेशी दौरा है।' टीम इंडिया के लिए 311 वन-डे और 113 टेस्ट मैच खेल चुके गांगुली ने लिखा, 'कोई भी लीडर पैदा नहीं होता और यह जरूरी होता है कि नेतृत्व करने वालों को डेवलप और आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। मेरा मानना है कि कोहली और बेहतर साबित होंगे।'
45 वर्षीय गांगुली ने लिखा, 'यह बेहद जरूरी होता है कि एक लीडर के तौर पर आप बेहतर प्रदर्शन करें। यही सबसे बड़ी चुनौती होती है और कोहली ने ऐसे में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय गेंदबाजों 20 विकेट हासिल किया है। बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, जबकि टीम इंडिया के पास काफी टैलेंट बल्लेबाज थे। बल्लेबाजी में क्यों नहीं बदलाव किया गया इसका कारण मुझे समझ नहीं आ रहा। उनलोंगो के अपने-आप पर विश्वास रखना होगा और अपने बल्ले से हर एक रन चुराना होगा।'
उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया पर लोग 4-5 गेंदबाजों के खिलाने को लेकर सवाल उठा रहे थे, लेकिन गांगुली का मानना है कि टॉस के समय यदि ज्यादा घास नजर आए तो टीम इंडिया को एक गेंदबाज को बाहर कर एक अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल करने के बारे में सोचना चाहिए।' बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज में यह पहली हार है। इसके साथ ही टीम इंडिया का 2015 से लगातार सीरीज जीतते आ रहे हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 9 सीरीज जीते हैं।