फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: सुरेश रैना ने विराट कोहली को रेस में छोड़ा पीछे, इस रिकॉर्ड पर भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला

Sun, 22 Apr 2018 11:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina becomes highest run scorer in ipl
suresh raina

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में सुरेश रैना ने एक बार फिर अहम किरदार अदा किया। रैना की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त दी और प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान घेरा।

Suresh Raina becomes highest run scorer in ipl
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : file photo

वहीं इस मैच में रैना ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। दरअसल आईपीएल में रैना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह कीर्तिमान पिछले कई सालों से सुरेश रैना के नाम ही था, लेकिन इसी सीजन उनकी अनुपस्थिति में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड पर कब्जा कर लिया था।

Suresh Raina becomes highest run scorer in ipl
virat kohli pc

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने 92 रन की नाबाद पारी खेलते हुए रैना को पीछे छोड़ा था। हालांकि यह रिकॉर्ड एक हफ्ते से ज्यादा विराट कोहली के पास नहीं टिक सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suresh Raina becomes highest run scorer in ipl
suresh raina

आइपीएल में अब सुरेश रैना के नाम पर 4658 रन हो गए हैं, जबकि विराट कोहली के नाम पर 4649 रन है। रैना ने 47 रन के स्कोर पर पहुंचते ही विराट कोहली को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Suresh Raina becomes highest run scorer in ipl
रोहित शर्मा

हालांकि विराट कोहली सुरेश रैना से सिर्फ 9 रन दूर हैं। अगले मैच में 10 रन का स्कोर पार करते हुए विराट कोहली एक बार रैना के इस रिकॉर्ड पर कब्जा कर लेंगे। बता दें कि इस मामले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 4345 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed