फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gautam Gambhir: गंभीर की कोचिंग में 10 अनचाहे रिकॉर्ड बना चुकी टीम इंडिया, पांच महीने के अंदर हुए क्लीन स्वीप

Mon, 04 Nov 2024 10:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Nov 2024 10:56 AM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज जीत के बाद रोहित शर्मा और गंभीर की जोड़ी की तारीफ करने वाले कई लोगों ने अब उनकी आलोचना करना शुरू दिया है। इस हार ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए एक वेक-अप कॉल के रूप में काम किया है।

विज्ञापन
Team India unwanted Test Record under Gautam Gambhir coach faces clean sweep under 5 months of coaching
गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया - फोटो : BCCI
भारतीय टीम ने इस साल जून में टी20 विश्व कप जीता था। हालांकि, इस टूर्नामेंट को जीतने के बाद से टीम इंडिया की स्थिति कुछ खास नहीं रही है। फैंस को जून में जश्न मनाने का मौका मिला था, लेकिन इसके बाद से फैंस टीम इंडिया के प्रदर्शन कुछ खास खुश नहीं हैं। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के बाद राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंत हुआ था और गौतम गंभीर ने मुख्य कोच के रूप में कदम रखा था। ऐसा माना जा रहा था कि वह अपने साथ एक नया दृष्टिकोण लाएंगे और भारतीय टीम और ज्यादा आक्रामक होकर खेलेगी। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनकी सफलता के बाद गंभीर की नियुक्ति ने फैंस के मन में उम्मीदें जगाई थी। हालांकि, जुलाई में गंभीर के पद संभालने से लेकर अब तक भारत ने उनके मार्गदर्शन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया।


इसके उलट टीम इंडिया ने कुछ ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। गंभीर की देखरेख में टीम इंडिया ने एक टी20 सीरीज, एक वनडे सीरीज और दो टेस्ट सीरीज खेली है, जिसमें मिश्रित परिणाम मिले हैं। गंभीर ने टी20 में अपने 100 प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड को बनाए रखा है, लेकिन उनकी कोचिंग में टीम इंडिया अभी भी अपनी पहली वनडे सीरीज जीत की तलाश में है। वहीं, टेस्ट में अपने से कमजोर टीम से सीरीज जीतने के बाद बराबरी की टीम से टक्कर में टीम इंडिया को मुंह की खानी पड़ी। भारत को न्यूजीलैंड से 0-3 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।
Team India unwanted Test Record under Gautam Gambhir coach faces clean sweep under 5 months of coaching
गंभीर - फोटो : BCCI
तारीफ करने वाले अब कर रहे गंभीर-रोहित की आलोचना
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज जीत के बाद रोहित शर्मा और गंभीर की जोड़ी की तारीफ करने वाले कई लोगों ने अब उनकी आलोचना करना शुरू दिया है। इस हार ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए एक वेक-अप कॉल के रूप में काम किया है। परिस्थितियों की परवाह किए बिना अपने गेम प्लान पर टिके रहने में गंभीर के दृढ़ विश्वास ने भारतीय क्रिकेट समुदाय में कुछ लोगों को हैरान कर दिया है। अपने घर में शेर मानी जाने वाली टीम इंडिया को उसके घर में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया के प्रदर्शन में इस गिरावट ने फैंस को निराश कर दिया है।

गंभीर ने बीसीसीआई के सामने रखी थी कुछ मांगें
न्यूजीलैंड से हार से पहले टीम इंडिया ने अपने घर में लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीती थीं, जबकि अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को पहली बार क्लीन स्वीप होना पड़ा है। गंभीर की परेशानी बढ़ना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि कोच नियुक्त होने से पहले उन्होंने बीसीसीआई के सामने कुछ मांग रखी थी। इनमें अपना कोचिंग स्टाफ खुद चुनना और टीम में जरूरी बदलाव शामिल थे। गंभीर के कहने पर ही अभिषेक नायर और रेयान टेन डेशकाटे के रूप में दो असिस्टेंट कोच नियुक्त किए गए थे। वहीं, जहीर खान पर मोर्ने मोर्कल को तरजीह देकर उन्हें गेंदबाजी कोच बनाया गया था।
Team India unwanted Test Record under Gautam Gambhir coach faces clean sweep under 5 months of coaching
गंभीर और रोहित - फोटो : BCCI
गंभीर की देखरेख में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
गंभीर की देखरेख में भारत ने चार सीरीज में दो जीते हैं, जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कुल 11 मैच में से टीम इंडिया ने पांच जीते और पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा है। इन 11 मैचों में पांच टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल हैं। पांच टेस्ट में से भारत ने दो जीते और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। गंभीर की देखरेख में टीम इंडिया ने तीनों टी20 मैच जीते हैं, जबकि वनडे में तीन में से दो मैच गंवाए और एक मुकाबला टाई रहा। आइए जानते हैं गंभीर की कोचिंग में भारत ने कौन-कौन से अनचाहे रिकॉर्ड बनाए हैं...

पहले जानते हैं भारत ने उनकी देखरेख में कौन-कौन सी सीरीज खेली है...
सीरीज कितने मैच विजेता नतीजा
भारत vs श्रीलंका (वनडे) 3 श्रीलंका 0-2
भारत vs बांग्लादेश (टेस्ट) 2 भारत 2-0
भारत vs बांग्लादेश (टी20) 3 भारत 3-0
भारत vs न्यूजीलैंड (टेस्ट) 3 न्यूजीलैंड 0-3
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India unwanted Test Record under Gautam Gambhir coach faces clean sweep under 5 months of coaching
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
1. 27 साल बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज हारा भारत
गंभीर का कार्यकाल जुलाई में शुरू हुआ था। उनके सामने पहले चुनौती श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को जीतने की थी। श्रीलंका की टीम एक नए कप्तान चरिथ असलंका और अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या के नेतृत्व में उतरी थी, जबकि सामने भारत को 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाला कप्तान रोहित शर्मा, विश्व कप विजेता गंभीर और कोहली थे। नतीजा बिल्कुल उल्टा आया। श्रीलंका ने भारत को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया। पहला वनडे टाई रहा था। श्रीलंका ने भारत से आखिरी बार कोई वनडे सीरीज 1997 में जीती थी। उस वक्त अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने सचिन तेंदुलकर नेतृत्व वाली भारतीय टीम को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था। उसके बाद से भारत और श्रीलंका के बीच 11 वनडे सीरीज खेली गई और सभी में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। 27 साल बाद भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन
Team India unwanted Test Record under Gautam Gambhir coach faces clean sweep under 5 months of coaching
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
2. पहली बार तीन मैचों की वनडे सीरीज में गंवाए पूरे 30 विकेट 
टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में तीनों ही मैचों में ऑल आउट हुई और पहली बार तीन मैचों की सीरीज में 30 विकेट गंवाए। इतना ही नहीं, टीम ने श्रीलंकाई स्पिनर्स के आगे घुटने टेक दिए। इस सीरीज में भारत के 30 में से 27 विकेट श्रीलंकाई स्पिनरों ने हासिल किए। इसके साथ ही भारत वनडे सीरीज में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट गंवाने वाली पहली टीम बन गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed