{"_id":"68abeb23552d12953608bdb2","slug":"twelve-odi-double-centuries-so-far-seven-by-indian-batters-maxwell-unique-feat-stands-out-full-list-2025-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Double Century: वनडे में 12 दोहरे शतक में से सात भारतीयों के नाम, मैक्सवेल के नाम डबल सेंचुरी का अनूठा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Double Century: वनडे में 12 दोहरे शतक में से सात भारतीयों के नाम, मैक्सवेल के नाम डबल सेंचुरी का अनूठा रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:19 AM IST
सार
ग्लेन मैक्सवेल का नाम सबसे अलग और खास है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 2012 में अपना वनडे डेब्यू किया था और 11 साल बाद, 2023 में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 201* रनों की नाबाद पारी खेलकर ऐसा कमाल कर दिया, जो आज तक उनके अलावा किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन
1 of 6
वनडे में दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाना किसी बल्लेबाज के करियर का सबसे बड़ा मुकाम माना जाता है। अब तक इस फॉर्मेट में कुल 12 बार बल्लेबाजों ने डबल सेंचुरी बनाई है, और इसमें से सात बार भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा किया है। यह टीम इंडिया की बल्लेबाजी ताकत का बड़ा सबूत है। हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल दोहरे शतक का भी अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं। आज ही के दिन 2012 में मैक्सवेल ने अपना पहला वनडे खेला था और 13 साल बाद वह दोहरे शतक के मामले में एक बेहतरीन रिकॉर्ड के मालिक हैं।
2 of 6
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ANI
सचिन ने लगाया था पहला दोहरा शतक
इस ऐतिहासिक सिलसिले की शुरुआत 2010 में सचिन तेंदुलकर ने की थी, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाकर वनडे में पहला दोहरा शतक जड़ा। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ता गया। वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने तो इतिहास ही बदल दिया। रोहित के नाम तीन-तीन दोहरे शतक हैं, जिनमें 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 264 रनों की पारी अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
हिटमैन के नाम तीन दोहरे शतक
इसके अलावा हिटमैन ने 2013 में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 209 रन और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन बनाए थे। भारतीय बैटिंग के नए सितारे भी इस लिस्ट में शामिल हुए। ईशान किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन ठोके, जबकि शुभमन गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर डबल सेंचुरी क्लब में एंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : Twitter
गेल और गुप्टिल भी लिस्ट में शामिल
अगर विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (215 रन vs जिम्बाब्वे) और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (237* vs वेस्टइंडीज) ने भी इस क्लब में जगह बनाई। पाकिस्तान के फखर जमां ने 2018 में 210* रन बनाए और हाल ही में श्रीलंका के पाथुम निसंका ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ 210* रन बनाकर इस खास रिकॉर्ड के क्लब में शामिल हुए।
विज्ञापन
5 of 6
मैक्सवेल
- फोटो : ANI
मैक्सवेल का अनूठा रिकॉर्ड
हालांकि, इन सबके बीच ग्लेन मैक्सवेल का नाम सबसे अलग और खास है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 2012 में अपना वनडे डेब्यू किया था और 11 साल बाद, 2023 में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 201* रनों की नाबाद पारी खेलकर ऐसा कमाल कर दिया जो किसी ने नहीं किया था। मैक्सवेल वनडे इतिहास के अब तक के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सफल चेज में दोहरा शतक जमाया। यह पारी उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और मानसिक मजबूती दोनों की मिसाल बन गई। 2025 में भी मैक्सवेल का यह रिकॉर्ड कायम है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।