फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली का 'सुपरमैन' ख्वाजा ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच, सोशल मीडिया पर वायरल VIDEO

Thu, 06 Dec 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
usman khawaja took unbelievable catch of virat kohli in first test
विराट कोहली और उस्मान ख्वाजा

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का एडिलेड में बल्लेबाजी रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले दौरे पर उन्होंने इसी मैदान पर दोनों पारियों में शतक जमाकर इतिहास रचा था। मौजूदा सीरीज की शुरुआत भी एडिलेड से ही हुई और कप्तान कोहली से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने भारतीय कप्तान और फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

usman khawaja took unbelievable catch of virat kohli in first test
विराट कोहली और उस्मान ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा ने गुरुवार से शुरू हुए पहले टेस्ट में गली पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का अविश्वसनीय कैच लपका। ख्वाजा के कैच लेने का  वीडियो सोशल मीडिया पर सुपरहिट हो गया है। उन्हें ट्विटर यूजर्स ने सुपरमैन नाम भी दिया। क्रिकेट पंडितों ने भी उस्मान ख्वाजा के इस कैच की खूब तारीफ की। 



 

usman khawaja took unbelievable catch of virat kohli in first test
पैट कमिंस

यह वाकया भारतीय पारी के 11वें ओवर का है। पैट कमिंस अपने स्पेल का पहला ओवर कर रहे थे। उन्होंने कोहली के बल्ले का किनारा लगने को ध्यान में रखते हुए तीन स्लिप और एक गली रखी थी। ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने शॉर्ट मिड-ऑन की दिशा में डिफेंस शॉट खेला। अगली गेंद पर कोहली ने मिड-ऑफ की दिशा में ड्राइव लगाया। हालांकि, इस पर कोई रन नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
usman khawaja took unbelievable catch of virat kohli in first test
विराट कोहली और उस्मान ख्वाजा

पैट कमिंस ओवर की तीसरी गेंद में सफल हुए। वह कोहली को अपने जाल में फंसाने में कामयाब रहे। तेज गेंदबाज ने फुल लेंथ की गेंद बाहर के एंगल की तरफ निकालते हुए डाली। कोहली इस पर ड्राइव लगाने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने गेंद पर जोरदार प्रहार करना चाहा। गेंद तेज थी और उसे अतिरिक्त उछाल मिला, जिसकी वजह से कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लगा। 

विज्ञापन
usman khawaja took unbelievable catch of virat kohli in first test
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

ख्वाजा ने अपने बाएं ओर सुपरमैन के समान छलांग लगाई और एक हाथ से दर्शनीय कैच लपका। टीम इंडिया मुश्किलों से घिर गई। भारतीय कप्तान ने 16 गेंदों में 18.75 के स्ट्राइक रेट से केवल 3 रन बनाए। बता दें कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और लंच तक उसने शीर्ष चार विकेट गंवा दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed