फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली की आलोचना पर अपनी बात से पलटे शशि थरूर, फैंस ने सुनाई थी खरी-खोटी

Thu, 10 May 2018 11:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
virat kohli fans fire on shashi tharoor after tweet against his strategy
shashi tharoor and virat kohli

काउंटी क्रिकेट क्लब सरे से कॉन्ट्रेक्ट करते ही विराट कोहली को लेकर शुरू हुआ विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। कांग्रेसी नेता शशि थरूर द्वारा विराट कोहली की आलचोना करने पर फैंस ने ट्विटर पर उनकी जमके क्लास लगाई। गौरतलब है कि विराट कोहली पर तंज कसते हुए शशि थरूर ने एक ट्वीट किया था।


 

virat kohli fans fire on shashi tharoor after tweet against his strategy
virat shashi

इससे पहले पहले बीसीसीआई के दो धड़ों में इसे लेकर अलग-अलग राय देखी गई थी और इसके बाद कांग्रेस के बड़े नेता शशि थरूर भी इस मामले में कूद पड़े। दरअसल, विराट कोहली 14 जून से बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले होने वाले एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट का हिस्सा नहीं होगे। इसके पीछे कारण विराट का काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड जाना है।
 

virat kohli fans fire on shashi tharoor after tweet against his strategy
Shashi Tharoor

इस पर सवाल दागते हुए शशि थरूर ने अपनी ट्विटर वॉल पर लिखा था कि क्या कोहली के लिए देश से ज्यादा काउंटी खेलना जरूरी हो गया है। ट्विटर पर अपनी राय रखते हुए थरूर ने लिखा कि, ''तो बीसीसीआई ने अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं। विराट कोहली आईपीएल को काउंटी क्रिकेट से आगे रखते हैं। मगर अब वह काउंटी क्रिकेट को देश की टेस्ट मैच की टीम की कप्तानी से ज्यादा महत्व दे रहे हैं। वाह'।
 




इसके बाद शशि थरूर को फैंस की तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा...
 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli fans fire on shashi tharoor after tweet against his strategy
virat kohli test

हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस की आलोचनात्मक टिप्पणियों को देखने के बाद थरूर ने तुरंत अपना बयान तोड़-मरोड़कर पेश कर दिया। बाद में उन्होंने अपनी ट्विटर वॉल पर लिखा, 'मैं विराट कोहली के काउंटी क्रिकेट खेलने पर पूरी तरह सहमत हूं, लेकिन उनसे अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने के बारे में एक बार पूछा जाना चाहिए।'
 

विज्ञापन
virat kohli fans fire on shashi tharoor after tweet against his strategy
Shashi Tharoor

इसी कमेंट में थरूर ने आगे लिखा, 'अगर विराट कोहली को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलना ही था तो वह थोड़ा पहले इसके लिए रवाना हो जाते। मुझे लगता है इस दौरान कोहली को काउंटी क्रिकेट की बजाय आईपीएल को प्राथमिकता देनी चाहिए।' शशि थरूर के इस ट्वीट के बाद विराट कोहली के फैंस ने ट्विटर पर जमकर उनकी क्लास लगाई।
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed