फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli: 'मानसिक रूप से थक चुके थे कोहली...', विराट के टेस्ट से संन्यास पर पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान

Fri, 16 May 2025 10:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 May 2025 10:56 AM IST
सार

रवि शास्त्री ने खुलासा किया कि कोहली द्वारा संन्यास का फैसला सार्वजनिक करने से कुछ समय पहले उन्होंने उनसे बात की थी। कोहली के संन्यास के चार दिन बाद रवि शास्त्री का बयान आया है। उन्होंने आईसीसी रिव्यू में ये बातें कही हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli: 'He was mentally tired...', former coach Ravi Shastri on Virat Kohli retirement from Tests
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : ANI
विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास ने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया। इस बल्लेबाज ने 12 मई को इंस्टाग्राम के जरिये संन्यास की घोषणा की। हालांकि, भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री को लगता है कि इस स्टार बल्लेबाज में लंबे प्रारूप में खेलने के लिए दो-तीन साल और बचे थे। शास्त्री ने कहा कि वह विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले से हैरान थे। उनका कहना है कि लगातार आलोचना से कोहली मानसिक रूप से थक चुके थे।
Virat Kohli: 'He was mentally tired...', former coach Ravi Shastri on Virat Kohli retirement from Tests
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : ANI
कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले
कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए और इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। शास्त्री ने खुलासा किया कि कोहली द्वारा संन्यास का फैसला सार्वजनिक करने से कुछ समय पहले उन्होंने उनसे बात की थी।
Virat Kohli: 'He was mentally tired...', former coach Ravi Shastri on Virat Kohli retirement from Tests
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : ANI
कोहली की हुई थी रवि शास्त्री से बात
शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू के एक एपिसोड में कहा, 'मैंने उनसे इस बारे में बात की थी। मुझे लगता है कि उनके संन्यास की घोषणा से एक सप्ताह पहले उनका दिमाग बहुत स्पष्ट था। उन्हें कोई पछतावा नहीं है। विराट ने मुझे चौंका दिया क्योंकि मुझे लगा कि उनमें टेस्ट क्रिकेट के लिए कम से कम दो-तीन साल बाकी हैं, लेकिन फिर जब आप मानसिक रूप से थके हुए होते हैं तो यही आपके शरीर को बताता है। आप शारीरिक रूप से इस क्षेत्र में सबसे फिट व्यक्ति हो सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli: 'He was mentally tired...', former coach Ravi Shastri on Virat Kohli retirement from Tests
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : ANI
'...लेकिन मानसिक रूप से आप थक जाते हैं'
शास्त्री ने कहा, 'आप अपनी टीम के आधे से अधिक खिलाड़ियों से अधिक फिट हो सकते हैं, लेकिन मानसिक रूप से आप थके हैं तो यह शरीर को एक संदेश भेजता है। आप जानते ही हैं।' अपनी बातचीत के बारे में बताते हुए शास्त्री ने कहा कि कोहली का आकर्षक व्यक्तित्व और लगातार सुर्खियों में रहने के कारण वह बर्नआउट (थकान) हो गए।
विज्ञापन
Virat Kohli: 'He was mentally tired...', former coach Ravi Shastri on Virat Kohli retirement from Tests
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : ANI
'दुनिया भर में कोहली के काफी प्रशंसक'
उन्होंने कहा, 'उन्हें दुनिया भर में प्रशंसा मिली है। पिछले दशक में किसी भी अन्य क्रिकेटर की तुलना में उनके पास अधिक प्रशंसक हैं। चाहे वह ऑस्ट्रेलिया हो, चाहे वह दक्षिण अफ्रीका हो, उन्होंने लोगों को खेल देखने के लिए प्रेरित किया।' कोहली ने भारत को 68 टेस्ट मैचों में 40 जीत दिलाई जो किसी भी भारतीय कप्तान की अब तक की सबसे ज्यादा जीत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed