{"_id":"68256dddc38d67a4380f27c6","slug":"was-virat-kohli-going-to-be-team-india-test-captain-report-claims-team-management-attitude-suddenly-changed-2025-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: कोहली को मिलने वाली थी टेस्ट कप्तानी? रिपोर्ट में दावा- अचानक बदला टीम मैनेजमेंट का रवैया, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: कोहली को मिलने वाली थी टेस्ट कप्तानी? रिपोर्ट में दावा- अचानक बदला टीम मैनेजमेंट का रवैया, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 15 May 2025 10:00 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम सीरीज हार गई। रिपोर्ट में बताया गया कि अचानक से फिर टीम मैनेजमेंट के अंदर टोन में बदलाव आया। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से अचानक संन्यास के बाद से खलबली मच गई है। इनके संन्यास पर बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट को लेकर रिपोर्ट्स में कई खुलासे हो रहे हैं, जो कि चौंकाने वाले हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर रविचंद्रन अश्विन के संन्यास ने भी चौंकाया था। इसी कड़ी में एक और रिपोर्ट सामने आई है कि कोहली को संकेत दिया गया है कि दिसंबर-जनवरी में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्हें फिर से भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ANI
स्पोर्ट्स टुडे की वीडियो रिपोर्ट में कहा गया है कि कोहली को कप्तानी में वापसी के बारे में संकेत दिया गया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में एडिलेड में भारत के दूसरे टेस्ट में हार के बाद ऐसा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम उनके करीबी लोगों का तो यही मानना है कि उन्हें संकेत दिया गया था कि एडिलेड के बाद उन्हें कप्तानी सौंपी जाएगी, लेकिन फिर अचानक से चीजें बदल गईं।
3 of 7
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ANI
इसके बाद भारत सीरीज हार गया। रिपोर्ट में बताया गया कि अचानक से फिर टीम मैनेजमेंट के अंदर टोन में बदलाव आया। टीम प्रबंधन और बीसीसीआई के अंदर यह बात होने लगी कि एक युवा कप्तान ढूंढा जाना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोहली को कप्तानी मिलने की उम्मीद थी और उन्होंने बीसीसीआई के आदेश के मुताबिक, फरवरी में दिल्ली की तरफ से रणजी मैच भी खेला था, लेकिन अप्रैल में कोहली को बता दिया गया कि वह बतौर खिलाड़ी ही जारी रहेंगे। फिर स्टार ने रिटायर होने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ANI
दरअसल, भारत के पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह, जो दिल्ली टीम के कोच भी हैं, उन्होंने हाल ही में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कहा, 'संन्यास का कोई संकेत नहीं था। कहीं से सुनने को भी नहीं मिला। कुछ दिन पहले मैं उनसे बात कर रहा था, लेकिन मुझे कोई संकेत नहीं मिला कि वह इस बारे में सोच रहे थे। वह जिस तरह से आईपीएल में खेल रहे हैं, वह अविश्वसनीय फॉर्म में हैं।'
विज्ञापन
5 of 7
कोहली गंभीर और रोहित
- फोटो : ANI
सरनदीप ने बताया, 'मैंने उनसे पूछा कि क्या वह टेस्ट मैचों से पहले काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। उन्होंने कहा कि वह टेस्ट सीरीज (इंग्लैंड के खिलाफ) से पहले भारत 'ए' के दो मैच खेलना चाहते हैं। यह पहले ही तय हो चुका था। अचानक हमें सुनने में आया कि वह अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे। फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। कोई फॉर्म की दिक्कत भी नहीं है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक शतक लगाया, लेकिन वह संतुष्ट नहीं थे। रणजी ट्रॉफी के दौरान वह कह रहे थे कि वह इंग्लैंड में तीन-चार शतक बनाना चाहते हैं क्योंकि टीम में सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।