फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shikhar Dhawan Wedding: शादी के बाद आई शिखर धवन की पहली प्रतिक्रिया, कौन हैं पूर्व खिलाड़ी की दुल्हनिया? जानिए

Sat, 21 Feb 2026 10:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Feb 2026 10:49 PM IST
सार

शिखर धवन ने शनिवार को सोफी शाइन से शादी कर ली। अब दोनों जीवन की नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। आइये जानते हैं गब्बर की दुल्हनिया के विषय में...

विज्ञापन
Who is Shikhar Dhawan wife Sophie Shine Indian Batter shares images of wedding see
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Shikhar Dhawan-Yuzvendra Chahal (instagram)
पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को जिंदगी की नई शुरुआत की। उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से निजी समारोह में सात फेरे लिए। परिणय सूत्र में बंधने के बाद धवन ने सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा, मिस्टर और मिसेज धवन। शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी और करीबी दोस्तों तथा परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)


Who is Shikhar Dhawan wife Sophie Shine Indian Batter shares images of wedding see
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
2025 में सार्वजनिक किया था रिश्ता
धवन और सोफी पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को साल 2025 में सार्वजनिक किया था। दोनों को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी। शादी से पहले धवन ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, 'संगीत नाइट...लगभग धवन' इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan Wedding: शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन और सोफी, क्या आपने देखी गब्बर की दुल्हनिया की तस्वीर?
Who is Shikhar Dhawan wife Sophie Shine Indian Batter shares images of wedding see
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
जनवरी में हुई थी सगाई
धवन और सोफी ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। उस समय धवन ने लिखा था, 'एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हैं।' अब शादी के बाद फैंस 'गब्बर' और उनकी दुल्हनिया की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Shikhar Dhawan wife Sophie Shine Indian Batter shares images of wedding see
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Sophie Shine (Instagram)
कौन हैं शिखर की दुल्हन सोफी शाइन?
सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन शिखर धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और वह बीते कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल सफर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Who is Shikhar Dhawan wife Sophie Shine Indian Batter shares images of wedding see
शिखर-सोफी - फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। सोफी को आईपीएल 2024 के दौरान भी पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर के साथ देखा गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed