फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप 1999: ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार बना बादशाह, फाइनल में पाकिस्तान को पटका

Tue, 07 May 2019 08:06 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 07 May 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
world cup 2019: australia becomes second time world champion in world cup 1999
विश्व कप 2019 - फोटो : अमर उजाला

साल 1999 में ऑस्ट्रेलिया एक बार विश्व विजेता बना। वह विंडीज के बाद दो बार यह खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बनी। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में शेन वार्न(4/33) के दम पर पहले पाकिस्तान को 39 ओवर में 132 रन पर ढेर कर दिया, उसके बाद लक्ष्य को 20.1ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम सुपर सिक्स में ही हारकर बाहर हो गई।


 

world cup 2019: australia becomes second time world champion in world cup 1999
SHOAIB AKHTAR

रफ्तार के सौदागर
पाकिस्तान के शोएब अख्तर इस टूर्नामेंट के चमकते सितारे बनकर उबरे। उनकी गेंदों की 90-95 मील प्रति घंटे की रफ्तार ने उन्हें रफ्तार का नया सौदागर बना दिया। न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने सेमीफाइनल में जब उनकी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया तो उसके बाद शोएब ने जो गेंद फेंकी फ्लेमिंग उसे आज भी याद करते हैं।

92 मील प्रति घंटे की गति से फेंकी गई शोएब की वह यॉर्कर गेंद हवा में लहराते हुए लेग स्टंप को भी उखाड़कर अपने साथ ले गई। मैन ऑफ द मैच शोएब ने मैच में तीन विकेट झटके और पाक ने यह मैच नौ विकेट से जीता था।

world cup 2019: australia becomes second time world champion in world cup 1999
world cup 1999

डोनाल्ड का वह रन आउट
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लांस क्लूजनर ने हर मैच में शानदार प्रदर्शन किए जिसकी बदौलत उनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची। पर इसे दक्षिण अफ्रीकी टीम का दुर्भाग्य कहें जो एक रन से फाइनल का टिकट कटाने से चूक गई। ऑस्ट्रेलिया से मिले 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द अफ्रीका ने 213 रन बना लिए थे उसे तीन गेंदों पर एक रन की दरकार थी।

क्लूजनर और एलन डोनाल्ड के रूप में आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी। बल्ले से गेंद छूते हुए दूसरे छोर पर खड़े डोनाल्ड ने दौड़ना शुरू किया और उनका बल्ला हाथ से छूट गया। उनके क्रीज तक पहुंचने से पहले ही एडम गिलक्रिस्ट ने गिल्लियां बिखेर दी थीं। मैच टाई हो गया और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
world cup 2019: australia becomes second time world champion in world cup 1999
वसीम अकरम और सचिन तेंदुलकर

सचिन के पिता की मौत
सचिन तेंदुलकर पिता की मौत के चलते दो दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे के खिलाफ दो मैचों में नहीं खेल सके और टीम दोनों ही मैच हार गई।

विज्ञापन
world cup 2019: australia becomes second time world champion in world cup 1999
सौरव गांगुली
हमारा प्रदर्शन (ग्रुप चरण)
पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से धोया
दूसरे मैच में जिंबाब्वे ने तीन रन से हराया
तीसरे मैच में केन्या को 94 रन से दी मात
चौथे मैच में श्रीलंका को रिकॉर्ड 157 रन से रौंदा
पांचवें मैच में इंग्लैंड को 63 रन से दी शिकस्त

सुपर सिक्स
ऑस्ट्रेलिया ने 77 रन से हराया
पाकिस्तान को 47 रन से दी मात
न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से धोया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed