{"_id":"5a5097a24f1c1b4e198b51bd","slug":"yuvraj-singh-and-suresh-raina-will-feature-in-syed-mushtaq-ali-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जल्द वापसी करेंगे युवी-रैना, फिर करते दिखेंगे चौकों और छक्कों की बरसात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जल्द वापसी करेंगे युवी-रैना, फिर करते दिखेंगे चौकों और छक्कों की बरसात
Sat, 06 Jan 2018 04:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Jan 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह और सुरेश रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया में वापसी पर नजर गड़ाए हुए अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह और सुरेश रैना आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में चौको-छक्को की बरसात करते दिखेंगे। अनुभवी ऑफस्पिनर हरभजन सिंह भी पंजाब की तरफ से इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे।
2 of 5
हरभजन सिंह
युवराज और हरभजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि सुरेश रैना इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते दिखाई देंगे। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 7 जनवरी से शुरू होगी।
3 of 5
युवराज सिंह
युवराज सिंह और हरभजन सिंह इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए बेकरार हैं क्योंकि इसमें अच्छा प्रदर्शन करने से उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रैंचाइजी द्वारा चुने जाने की उम्मीद है। बता दें कि युवी और भज्जी को आईपीएल रिटेंशन में किसी टीम ने हासिल नहीं किया जबकि सुरेश रैना को चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिटेन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुरेश रैना और युवराज सिंह
युवराज सिंह और सुरेश रैना के लिए यह टी20 टूर्नामेंट बोनस साबित हो सकता है क्योंकि दोनों ने हाल ही में यो-यो टेस्ट पास किया है और इसके बाद से राष्ट्रीय टीम में चुने जाने के वो दावेदार बन चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुरेश रैना
सुरेश रैना यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे, जबकि रणजी ट्रॉफी में उनका फॉर्म खराब रहा था। रैना ने इसके बाद सुजित सोमसुंदर और मंसूर अली खान के मार्गदर्शन में बल्लेबाजी का अभ्यास करके अपनी खामियां दूर की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।