फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Auction 19: 'सिक्सर किंग' युवी ने बेस प्राइज में की कटौती, अन्य क्रिकेटरों का ऐसा है हाल

Thu, 06 Dec 2018 09:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh reveals his base price for ipl auction
yuvraj singh

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। 2019 आईपीएल के लिए 8 फ्रेंचाइजी कुल 70 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जोर लगाएंगी। बता दें कि 12वें सीजन के लिए 1003 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

yuvraj singh reveals his base price for ipl auction
जयदेव उनाडकट - फोटो : File

आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले स्टार खिलाड़ियों की बेस प्राइज भी सामने आ गई है। इसमें सबसे ज्यादा बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा गया है। हैरानी भरी बात यह है कि किसी भारतीय क्रिकेटर ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए नहीं रखा है। जयदेव उनाडकट का सर्वाधिक बेस प्राइज है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का बेस प्राइज डेढ़ करोड़ रुपए है। बता दें कि पिछले साल की आईपीएल नीलामी में भी जयदेव उनाडकट को सबसे ज्यादा पैसा मिला और वे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरे थे।

yuvraj singh reveals his base price for ipl auction
yuvraj singh

वहीं सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपने बेस प्राइज में कटौती की है। युवी ने अपना बेस प्राइज घटाकर एक करोड़ रुपए कर दिया है। बता दें कि युवराज सिंह को पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने साथ जोड़ा था, लेकिन वह कोई कमाल नहीं कर पाए थे। इस साल के लिए युवराज सिंह को फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh reveals his base price for ipl auction
shami

इसके अलाव तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को एक करोड़ के बेस प्राइज में रखा गया है। 2019 में ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए ग्लेन मैक्सवेल और आरोन फिंच ने खुद को आईपीएल नीलामी से दूर कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया को अगले साल बहुत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलनी है। पहले भारत का लंबा दौरा, फिर विश्व कप और फिर एशेज सीरीज।

विज्ञापन
yuvraj singh reveals his base price for ipl auction
लसिथ मलिंगा - फोटो : IPL official web

अन्य दिग्गजों बात की जाए तो इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का नाम दो करोड़ के बेस प्राइज में शामिल हो गया है। उनको भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाने का ईनाम मिला है। इसके अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को भी ब्रैकेट में रखा गया है। वहीं ब्रैंडन मैकुलम, डार्सी शॉर्ट और कोरी एंडरसन को भी दो करोड़ का बेस प्राइज मिला है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए तय किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed