सब्सक्राइब करें

Tim David Obscene Gesture: मुंबई पर जीत के बाद टिम डेविड ने किया अभद्र इशारा? RCB स्टार का वीडियो मचा रहा बवाल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 May 2026 12:44 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस पर आखिरी गेंद पर जीत के बाद आरसीबी बल्लेबाज टिम डेविड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर मिडिल फिंगर इशारा किया। हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Did Tim David Show Middle Finger After RCB Beat MI? Viral Video Sparks Controversy IPL 2026
टिम डेविड - फोटो : ANI
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद अब एक नया विवाद सामने आ गया है। आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर मिडिल फिंगर का इशारा किया। हालांकि अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह भी साफ नहीं है कि यह वीडियो उसी मुकाबले का है या नहीं।
Trending Videos
Did Tim David Show Middle Finger After RCB Beat MI? Viral Video Sparks Controversy IPL 2026
टिम डेविड - फोटो : ANI
पूर्व टीम के खिलाफ थी खास जीत
टिम डेविड पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने तीन सीजन तक MI का हिस्सा रहते हुए कई अहम पारियां खेली थीं। बाद में 2025 ऑक्शन में आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत उनके लिए भावनात्मक तौर पर खास मानी जा रही है। यही वजह है कि जीत के बाद उनका रिएक्शन चर्चा में आ गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Did Tim David Show Middle Finger After RCB Beat MI? Viral Video Sparks Controversy IPL 2026
टिम डेविड - फोटो : ANI
मैच में नहीं चला बल्ला
हालांकि टिम डेविड बल्ले से कोई योगदान नहीं दे सके। वह पहली ही गेंद पर आउट होकर गोल्डन डक का शिकार बने। इसके बावजूद वह पूरे मैच के दौरान डगआउट से टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आए। आखिरी गेंद पर जीत मिलते ही आरसीबी कैंप खुशी से झूम उठा।
Did Tim David Show Middle Finger After RCB Beat MI? Viral Video Sparks Controversy IPL 2026
टिम डेविड - फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसे मजाकिया रिएक्शन बता रहे हैं, जबकि कई फैंस इसे खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं। अगर वीडियो सही पाया जाता है, तो लीग प्रबंधन इस मामले पर संज्ञान ले सकता है। हालांकि फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Did Tim David Show Middle Finger After RCB Beat MI? Viral Video Sparks Controversy IPL 2026
टिम डेविड - फोटो : ANI
आखिरी गेंद पर जीती आरसीबी
रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए। तिलक वर्मा और नमन धीर ने टीम को संभाला। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। विराट कोहली शून्य पर आउट हुए, जबकि देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार भी जल्दी लौट गए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने 46 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेलकर मैच पलट दिया। अंतिम ओवर में आरसीबी को 15 रन चाहिए थे और टीम ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर ली।

प्लेऑफ रेस में बड़ा असर
इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। अब टिम डेविड का वायरल वीडियो मैच के रोमांच से ज्यादा चर्चा बटोर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed