सब्सक्राइब करें

Who is Nandani Sharma: WPL में हैट्रिक लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज, इन्हें बनाया शिकार; देखें पूरी लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Jan 2026 10:01 AM IST
सार

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के टी20 प्रारूप में अब तक चार हैट्रिक दर्ज हो चुकी हैं। पहला कारनामा इस्सी वोंग ने किया था, इसके बाद क्रमशः दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस और हाल में नंदनी शर्मा ने इस सूची में नाम जोड़ा। नंदनी ने अपनी हैट्रिक के दम पर दिल्ली के खिलाफ गुजरात को रोमांचक जीत दिलाई। इन चारों हैट्रिक ने टूर्नामेंट के इतिहास में खास जगह बनाई है।

विज्ञापन
Four Hat-tricks in WPL WT20s: From Issy Wong to Nandani Sharma WPL 2026
दीप्ति शर्मा, नंदिनी शर्मा, ग्रेस हैरिस और इस्सी वोंग - फोटो : ANI/PTI

महिला प्रीमियर लीग में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। वह इस टी20 लीग में हैट्रिक लेने वाली चौथी गेंदबाज बन गईं। नंदिनी से पहले पिछले तीनों महिला प्रीमियर लीग सीजन में भी एक-एक हैट्रिक लगी थी। नंदिनी की हैट्रिक इस सीजन की पहली हैट्रिक रही। उनकी घातक गेंदबाजी के बावजूद दिल्ली की टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। आइए जानते हैं कि महिला प्रीमियर लीग में कब-कब गेंदबाजों ने हैट्रिक ली। इन हैट्रिक ने न सिर्फ दर्शकों को रोमांचित किया बल्कि अपनी-अपनी टीमों को मजबूत स्थिति में भी पहुंचाया।



यह भी पढ़ें: IND vs NZ: 300+ चेज करते हुए कोहली का ये रिकॉर्ड देखा क्या? जयसूर्या का 'विराट' रिकॉर्ड तोड़ने की भी दहलीज पर

Trending Videos
Four Hat-tricks in WPL WT20s: From Issy Wong to Nandani Sharma WPL 2026
इस्सी वोंग - फोटो : ANI
1. इस्सी वोंग (2023): पहली WPL हैट्रिक
मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज इस्सी वोंग ने 2023 में महिला प्रीमियर लीग इतिहास की पहली हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल की। उनके शिकार बनीं किरण नवगीर, सिमरन शेख और सोफी एक्लेस्टोन। वोंग की हैट्रिक ने प्लेऑफ मुकाबले की दिशा बदली और मुंबई को महत्वपूर्ण जीत की ओर मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four Hat-tricks in WPL WT20s: From Issy Wong to Nandani Sharma WPL 2026
दीप्ति शर्मा - फोटो : ANI
2. दीप्ति शर्मा (2024): कंट्रोल और वैरिएशन का कमाल
2024 में दीप्ति शर्मा ने दिल्ली में यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में हैट्रिक हासिल की। उन्होंने मेग लेनिंग, अनाबेल सदरलैंड और अरुंधति रेड्डी को आउट किया। दीप्ति की यह हैट्रिक उनकी रणनीतिक गेंदबाजी, लाइन-लेंथ और क्लासी वैरिएशन का परफेक्ट उदाहरण थी।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत को झटका! चोट की वजह से यह स्टार खिलाड़ी अगले 2 वनडे से बाहर, क्या T20 विश्व कप में खेल पाएंगे?
Four Hat-tricks in WPL WT20s: From Issy Wong to Nandani Sharma WPL 2026
ग्रेस हैरिस - फोटो : ANI
3. ग्रेस हैरिस (2025): घातक गेंदबाजी से कहर बरपाया
ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस, जिन्हें बैटिंग में स्टार माना जाता है, उन्होंने 2025 में गेंद से भी कमाल किया। यूपी वॉरियर्स से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में बंगलूरू में खेलते हुए उन्होंने निक्की प्रसाद, अरुंधति रेड्डी और मिन्नु मणि को पवेलियन भेजा। यह हैट्रिक इस बात का प्रमाण है कि टी20 में ऑलराउंड स्किल कितना बड़ा हथियार है।
विज्ञापन
Four Hat-tricks in WPL WT20s: From Issy Wong to Nandani Sharma WPL 2026
नंदिनी शर्मा - फोटो : WPL/BCCI
4) नंदिनी शर्मा (2026): चार विकेट वाला ओवर और ऐतिहासिक हैट्रिक
सबसे ताजा हैट्रिक नंदनी शर्मा के नाम है जो 2026 में डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते हुए आया। गुजरात जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह को लगातार आउट किया। नंदिनी ने चार ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट झटके। हालांकि, दिल्ली की टीम को फिर भी हार मिली।

इस मुकाबले में गुजरात ने 209/10 बनाए थे, जिसमें सोफी डिवाइन की 95(42) ने बड़ा योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान एश्ले गार्डनर ने 26 गेंद में 49 रन की तूफानी पारी खेली। दिल्ली जवाब में 205/5 तक पहुंची, लेकिन आखिरी ओवर में सात रन की जरूरत पूरी नहीं कर पाई। दिल्ली के लिए लिजेल ली ने 54 गेंद में 86 रन की पारी खेली। वहीं, एल वोल्वार्ट ने 38 गेंद में 77 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli: 'खुशी बांटना मेरा सौभाग्य, ट्रॉफियां गुरुग्राम में मां के पास', जीत के बाद कोहली ऐसा क्यों बोले?

महिला प्रीमियर लीग में हैट्रिक
खिलाड़ी मैच स्थान साल शिकार
इस्सी वोंग MI vs UPW नवी मुंबई 2023 किरण नवगीर, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन
दीप्ति शर्मा UPW vs DC दिल्ली 2024 मेग लेनिंग, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी
ग्रेस हैरिस UPW vs DC बंगलूरू 2025 निकी प्रसाद, अरुंधति रेड्डी, मिन्नु मणि
नंदनी शर्मा DC vs GG नवी मुंबई 2026 कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed