{"_id":"6a0190f26acb49fbb50720bb","slug":"hardik-pandya-unfollows-mi-on-instagram-fallout-rumours-grow-after-ipl-2026-exit-2026-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fact Check: क्या हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो? प्लेऑफ से बाहर होते ही बढ़ी अलगाव की चर्चा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Fact Check: क्या हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो? प्लेऑफ से बाहर होते ही बढ़ी अलगाव की चर्चा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 11 May 2026 01:48 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद हार्दिक पंड्या को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि हार्दिक ने कुछ समय के लिए इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया था। हालांकि कुछ ही मिनटों बाद एमआई फिर उनकी फॉलोइंग लिस्ट में दिखने लगी। फिलहाल न हार्दिक और न ही फ्रेंचाइजी ने इस पर कोई बयान दिया है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हुआ कि हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया। आरसीबी से हार के बाद यह गतिविधि सामने आई, जिसके बाद फैंस ने हार्दिक के भविष्य को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।
Trending Videos
दीपक चाहर-हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
कुछ मिनटों का बदलाव, बड़ा बवाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पंड्या की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट में कुछ समय के लिए 150 अकाउंट दिख रहे थे और उसमें मुंबई इंडियंस का नाम नहीं था, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद यह संख्या फिर 151 हो गई और मुंबई इंडियंस का अकाउंट दोबारा दिखाई देने लगा। यही छोटी सी चीज सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा बन गई।

गलती, तकनीकी दिक्कत या नाराजगी?
इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि यह गलती से अनफॉलो हुआ, तकनीकी समस्या थी या हार के बाद नाराजगी का संकेत। हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस, दोनों की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि यह गलती से अनफॉलो हुआ, तकनीकी समस्या थी या हार के बाद नाराजगी का संकेत। हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस, दोनों की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
पहले से विवादों में रहा है मामला
हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी और आईपीएल 2024 से कप्तानी संभालने का फैसला पहले ही फैंस के बीच चर्चा और विवाद का विषय रहा था। रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक को जिम्मेदारी देने के फैसले पर मुंबई इंडियंस फैनबेस दो हिस्सों में बंट गया था। तभी से हार्दिक और टीम से जुड़ी हर घटना पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
हार्दिक और एमआई दोनों के लिए खराब सीजन
आईपीएल 2026 हार्दिक और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए निराशाजनक रहा। टीम लगातार लय नहीं पकड़ सकी और प्लेऑफ से बाहर हो गई। हार्दिक का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी खास नहीं रहा। उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ 146 रन बनाए और चार विकेट लिए। पीठ में ऐंठन की समस्या के कारण वह तीन मुकाबलों में नहीं खेल सके। आरसीबी के खिलाफ भी मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिलने पर वह बाहर रहे।

- फोटो : IPL/BCCI
आगे क्या होगा?
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट अभी भी हार्दिक की कप्तानी पर भरोसा बनाए हुए है। टीम प्रबंधन मौजूदा संघर्ष को सिर्फ कप्तानी नहीं, बल्कि बदलते टी20 क्रिकेट के दौर से जोड़कर देख रहा है। फिर भी प्लेऑफ से बाहर होने और इंस्टाग्राम विवाद के बाद हार्दिक पंड्या का भविष्य फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि अगले सीजन में MI और हार्दिक का रिश्ता किस दिशा में जाता है।