{"_id":"69d0848078a565d39b069804","slug":"ipl-2026-shreyas-iyer-breaches-code-of-conduct-again-entire-pbks-team-including-captain-fined-2026-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: श्रेयस की बड़ी चूक! BCCI ने क्यों ठोका 24 लाख का जुर्माना? इम्पैक्ट प्लेयर समेत पूरी टीम को मिली सजा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: श्रेयस की बड़ी चूक! BCCI ने क्यों ठोका 24 लाख का जुर्माना? इम्पैक्ट प्लेयर समेत पूरी टीम को मिली सजा
Sat, 04 Apr 2026 08:54 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sat, 04 Apr 2026 08:54 AM IST
सार
श्रेयस को लगातार दूसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। इससे पहले मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी पंजाब के कप्तान पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था।
विज्ञापन
श्रेयस और पंजाब टीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार दूसरे मैच में गलती करते हुए पाए गए हैं और उनपर बीसीसीआई का चाबुक चला है। पंजाब की टीम ने भले ही शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना मैच जीत लिया हो, लेकिन कप्तान श्रेयस समेत पूरी टीम पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। श्रेयस को लगातार दूसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। इससे पहले मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी पंजाब के कप्तान पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था।
पंजाब टीम
- फोटो : IANS
श्रेयस दूसरी बार स्लो ओवर रेट के दोषी
दरअसल, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत जरूर दर्ज की, लेकिन टीम के कप्तान श्रेयस एक बार फिर विवादों में घिर गए। चेन्नई की पारी के दौरान श्रेयस की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई। यह इस सीजन में उनका दूसरा स्लो ओवर-रेट का मामला था। लगातार दूसरी गलती के चलते इस बार सजा और सख्त हो गई।

आईपीएल की ओर से जारी बयान
मैच के बाद आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर सात में स्लो ओवर रेट बनाए रखा। यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध है, जो आईपीएल के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है, जो न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित है। इसके चलते श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया है।'
तीसरी बार गलती पर क्या होगी सजा?
नियमों के मुताबिक, श्रेयस और उनकी टीम पंजाब से अगर इस सीजन में तीसरी बार में स्लो ओवर रेट हुआ, तो कप्तान पर 30 लाख रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपए या मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। कप्तान पर बैन का प्रावधान हटा दिया गया है।

मैच में क्या हुआ?
210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन जीत की असली नींव कप्तान श्रेयस अय्यर ने रखी। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अंत में पंजाब ने 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। श्रेयस के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 43 रन और प्रियांश आर्या ने 11 गेंद में 39 रन की पारी खेली। कूपर कोनोली ने 22 गेंद में 36 रन बनाए।
इससे पहले सीएसके ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 209 रन बनाए थे। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंद में 73 रन और शिवम दुबे ने 27 गेंद में 45 रन की पारी खेली थी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंद में 28 रन की पारी खेली। और सरफराज खान ने 12 गेंद में 32 रन बनाए। संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में फेल रहे और उन्होंने सात गेंद में सात रन बनाए। यह सीएसके की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले टीम को राजस्थान रॉयल्स ने हराया था।