फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक का इजहार: 'जब से माहिका जिंदगी में आई हैं...', पांड्या हुए भावुक, बताया कितनी ट्रॉफी जीतना चाहते हैं

Mon, 09 Mar 2026 12:50 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 09 Mar 2026 12:50 AM IST
सार

हार्दिक ने टी20 विश्वकप 2026 में नौ पारियों में 217 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160.74 का रहा। उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। इसके अलावा उन्होंने नौ विकेट भी लिए। 16 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही। उनका इकोनॉमी रेट 8.81 का रहा।

विज्ञापन
T20 World Cup 2025 Final IND vs NZ: Mahieka Sharma Kissed Hardik Pandya Statement Watch Video
हार्दिक और माहिका - फोटो : Twitter
भारत ने टी20 विश्वकप 2026 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनी। टीम इंडिया के लिए इस पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या एक अहम खिलाड़ी रहे। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से निकाला। हालांकि, हार्दिक ने अपने जीवन में आए बदलाव का श्रेय गर्लफ्रैंड माहिका को दिया है। मैच के बाद कमेंटेटर्स से बात करते हुए हार्दिक ने निजी जिंदगी पर बात की।
T20 World Cup 2025 Final IND vs NZ: Mahieka Sharma Kissed Hardik Pandya Statement Watch Video
हार्दिक और माहिका - फोटो : Twitter
हार्दिक पांड्या ने कहा, 'मेरे लिए यह पांचवां कम बैक था। मैं क्रिकेट इसीलिए खेला हूं। बारबाडोस के बाद तय किया था कि जो ट्रॉफी खेलूंगा, उसे जीतना चाहूंगा। इस जीत के पीछे बहुत सारी मेहनत है। मुझे भी सिर्फ मेहनत करनी आती है।' हार्दिक ने मैच के बाद माहिका को किस भी किया और गले से लगा लिया।
T20 World Cup 2025 Final IND vs NZ: Mahieka Sharma Kissed Hardik Pandya Statement Watch Video
हार्दिक और माहिका - फोटो : Twitter
इसके बाद हार्दिक ने कहा, 'माहिका जब से आई है, तब से जिंदगी में जीत ही जीत की बात हुई है। माहिका का खास तौर पर जिक्र करना चाहूंगा। इनका सबसे बड़ा सपोर्ट है। मेरे सपोर्ट स्टाफ ने भी बहुत मेहनत की। लोगों को जो हार्दिक पांड्या दिखता है, उसके पीछे इन लोगों की मेहनत है।'
 





विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2025 Final IND vs NZ: Mahieka Sharma Kissed Hardik Pandya Statement Watch Video
हार्दिक और माहिका - फोटो : PTI
हार्दिक ने कहा, 'मेरा आधा करियर बाकी है। मैं कम से कम 10 ट्रॉफी जीतना चाहूंगा। कल से मुझे पता था कि हम चैंपियन हैं। माहिका से भी कहा था कि चिंता मत करो, हम ही जीतेंगे। अभिषेक और ईशान से भी मैंने आज कहा कि याद करो कि जिंदगी में सबसे अच्छा लम्हा क्या था। उसे याद करो और खेलो। संजू सैमसन पर हमें गर्व है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed