{"_id":"5c592581bdec224bff241ab6","slug":"actress-sara-ali-khan-mother-amrita-singh-lost-core-of-property","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो अमृता सिंह के हाथ से निकली करोड़ों की सम्पत्ति, विवादित बंगले पर इन्होंने डाला डेरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...तो अमृता सिंह के हाथ से निकली करोड़ों की सम्पत्ति, विवादित बंगले पर इन्होंने डाला डेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 06 Feb 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
amrita singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस करोड़ों की सम्पत्ति के अभिनेत्री अमृता सिंह देहरादून पहुंची थी। शायद वह उनके हाथ से निकल गई है।
2 of 8
bimbat house
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में विवादित बिम्बट हाउस को ताहिरा बिम्बट ने संभाल लिया है। सोमवार से इस परिसर में उन्होंने साफ सफाई शुरू करा दी। साथ ही पुराना गेट भी हटा दिया गया है। इस मसले में ताहिरा बिम्बट का कहना है कि संपत्ति को लेकर भाई से विवाद था, लेकिन जब वे ही नहीं रहे तो मुकदमा भी कौन लड़ेगा। उन्होंने वसीयत के अस्तित्व में होने से भी इंकार किया है।
3 of 8
amrita singh
दरअसल, सोमवार को इस विवादित संपत्ति पर अचानक एक जेसीबी आकर खड़ी हो गई। दर्जनों मजदूर एक साथ यहां साफ सफाई और गेट को हटाने लग गए। विवादित संपत्ति में अचानक हुई हलचल के चलते पुलिस भी सतर्क हो गई। क्लेमेंटटाउन थाने से कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे तो उन्हें जवाब मिला कि यह संपत्ति ताहिरा बिम्बट को मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
amrita singh
थानाध्यक्ष योगेंद्र गोसाईं ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई थी। एहतियातन यहां पर पुलिसकर्मी भेजे गए थे। अभी तक न्यायालय का भी इस मामले में पुलिस के पास कोई आदेश नहीं है। फिलहाल आसपास शांति है और पुलिस इस पर नजर बनाए हुए है। यदि भविष्य में कोई विवाद होता है तो पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
5 of 8
amrita singh mama property
इधर, पता चला कि ताहिरा बिम्बट देहरादून आई हुई हैं। उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह संपत्ति उनके पिता की है। इस परिवार में अब केवल वे अकेली ही बची हैं। चूंकि, परिसर बेहद गंदा हो रहा था तो वे इसमें साफ सफाई करा रही हैं। उन्होंने किसी प्रॉपर्टी डीलर के दखल की बात से भी इंकार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।